×

Bihar News: बिहार मे नई शिक्षा व्यवस्था लाने की तैयारी, खेल हावर हो जाएगा अनिवार्य

Bihar News Today: अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने बताया कि सप्ताह में एक दिन सभी बच्चों केा बिना किसी काॅपी किताब के प्रैक्टिकल क्लसेस होगी

Anant kumar shukla
Published on: 19 Sep 2022 3:58 PM GMT
Bihar News new education system bring Preparation  sports become mandatory
X

Bihar News new education system bring Preparation sports become mandatory (Social Media)

Click the Play button to listen to article

Bihar News: स्वस्थ शरीर में ही स्वस्वस्थ दिमाग का वास होता है। इसी बात को साकार करने के लिए बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में खेलकूद पीरियड अनिवार्य होने जा रहा है। सप्ताह में एक दिन "नो बैग डे" मनाया जाएगा। यानी सप्ताह मेें एक दिन सभी बच्चों को केवल टिफिन लेकर आना होगा। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने बताया कि सप्ताह में एक दिन सभी बच्चों केा बिना किसी काॅपी किताब के प्रैक्टिकल क्लसेस होगी। इससे छात्रों के मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

होगा सकारात्मक बदलाव

बिहार में कुल 72 हजार प्राथमिक विद्यालय और 9,360 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालयों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इस नीति का मुख्य उद्येश्य बच्चों के चहुंमुखी प्रतिभा का विकास करना है। इससे बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होगा और नौकरी से हट कर खेल, व्यवसाय आदि में भी कैरीयर बनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

जरूरी था शिक्षा वतावस्था में सुधार

बिहार में आए दिन सरकारी स्पतालों की स्थिति को लेकर सरकार की किरकिरी होती रहती है। इस लिए सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में दिए गए प्राविधानों के अनुरूप एक नया प्रयोग करने जा रही है।

खेल हावर हो जाएगा अनिवार्य

नए व्यवस्था के लागू हो जाने पर खेल हावर अनिवार्य कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि तमाम राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रिय खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रतिभा से उत्साहित हूं, स्कूलों में खेल पीरियड इसी लिए शुरू करने जा रहा हू जिससे गांवों में दबी प्रतिभा निखर कर सामने आए और देश को गौरवान्वित करे।P उन्होने आगे कहा कि यह व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नियमों के अनुरूप होगा। इस योजना से सरकारी और प्राइवेट दोनों शिक्षण संस्थानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री के सहमति के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story