×

बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग में 6875 पदों पर बंपर भर्ती

इन पदों को संविदा के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 01 अप्रैल 2019 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संविदा की अवधि 31 मार्च 2020 तक होगी। आवश्यकता के अनुसार इसे एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।

Shivakant Shukla
Published on: 8 March 2019 9:06 AM GMT
बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग में 6875 पदों पर बंपर भर्ती
X

लखनऊ: बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने अमीन समेत 6875 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत विशेष सर्वेक्षण अमीन, कानूनगो, क्लर्क और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद शामिल हैं। इन पदों को संविदा के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 01 अप्रैल 2019 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद विवरण

विभिन्न श्रेणी, कुल पद: 6875 (अनारक्षित-2751)

विशेष सर्वेक्षण अमीन, पद: 4950 (अनारक्षित-1980)

शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष।

अमीन, पद : 550 (अनारक्षित-220)

शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से अमानत में बैचलर डिग्री के साथ सर्वेयर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त हो।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष।

विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, पद : 550 (अनारक्षित-220)

शैक्षिक योग्यता: सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त होने के साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष।

विशेष सर्वेक्षण क्लर्क, पद : 550 (अनारक्षित-220)

शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।

आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष।

विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, पद : 275 (अनारक्षित-111)

शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री (बीई/बीटेक) प्राप्त हो। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का कार्यानुभव प्राप्त होना चाहिए।

आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष।

महत्वपूर्ण जानकारी:

- आयु की गणना 01 जनवरी 2019 के आधार पर की जाएगी।

- बिहार के मूल निवासी ओबीसी (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष और एससी/एसटी (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

- संविदा की अवधि 31 मार्च 2020 तक होगी। आवश्यकता के अनुसार इसे एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।

आवेदन शुल्क: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा।

वेबसाइट: www.lrc.bih.nic.in

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story