×

CBSE 10th Result 2022: यहां देखें सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, आज आ सकते हैं परिणाम

CBSE 10th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सोमवार 4 जुलाई को घोषित हो सकता है। 24 मई को सम्पन्न हुई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 में 21 लाख विद्यार्थियों ने शिरकत की और अब उन्हें अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतेज़ार है।

Rajat Verma
Published on: 4 July 2022 3:56 AM GMT
CBSE 10th Result 2022
X

CBSE 10th Result 2022 (image credit social media)

CBSE 10th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (Central Board of Secondary Education) की 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज सोमवार 4 जुलाई को घोषित हो सकता है। प्राप्त सूचना के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है और अब आज 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले देशभर के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने के पूर्ण आसार हैं। 10वीं बोर्ड परिणाम जारी होने के बाद आप इसे आसानी से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

24 मई को सम्पन्न हुई CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 में करीब 21 लाख विद्यार्थियों ने शिरकत की और अब उन्हें अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतेज़ार है। परीक्षा परिणाम की गाड़ियां नज़दीक आने के साथ ही छात्र/छात्राओं की उत्सुकता भी तेजी से बढ़ती जा रही है।

इन कारणों से हुई परिणाम में देरी

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 में देरी को देरी देखने को मिली, जिसके कई कारण रहे। पहले तो सम्बद्ध विद्यालयों की ओर से छात्रों के इंटरनल नंबर को भेजने में देरी हुई वहीं कई विद्यालयों ने मूल्यांकन को लेकर अपनी समस्या भेजी और उसके निवारण में समय लगने के चलते परिणाम में भी देरी हुई। इसके अतिरिक्त बोर्ड को अंतिम समय पर पहले और दूसरे टर्म का वेटेज में अंतिम समय पर बदलाव करने के चलते परिणाम घोषित करने में देरी हुई। दरअसल, पहले टर्म की होम परीक्षा से पहले दोनों टर्म का वेटेज 50-50 निर्धारित किया गया था लेकिन होम परीक्षा में कुछ गड़बड़ी के चलते पहले और दूसरे टर्म का वेटेज 30-70 कर दिया गया था। इस नियम के क्रियान्वयन के चलते भी परिणाम घोषित होने में देरी देखी गई।

अपना 10वीं सीबीएसई बोर्ड परिणाम

CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र/छात्राएं आसानी से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट पर दिखाई देने वाले CBSE Class 10 Result लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर सामने दिखाए गए विकल्प में आपको रोल नंबर सहित मांगी गई अन्य जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारियां सभी रूप से देने के साथ आप कंप्यूटर स्क्रीन पर अपना रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story