×

CBSE 12th Class Result 2022: जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट, यहां फटाफट चेक करें अपना परिणाम

CBSE 12th Class Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं क्लास का परिणाम जारी कर दिया गया है।

Shreya
Written By ShreyaReport Krishna Chaudhary
Published on: 22 July 2022 4:58 AM GMT (Updated on: 22 July 2022 5:08 AM GMT)
CBSE 12th Class Result 2022: जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट, फटाफट चेक करें अपना परिणाम
X

CBSE 12th Class Result (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

CBSE 12th Class Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board) ने आज यानी शुक्रवार को 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए परिणाम घोषित कर दिए हैं। सुबह 9.40 बजे सीबीएसई बोर्ड के 12वीं क्लास का रिजल्ट 2022 (CBSE Board Result 2022) जारी हुआ है। स्टूडेंट अपना रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

14 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

सीबीएसई 12वीं बोर्ड के टर्म-2 परीक्षा में 1454370 छात्र शामिल हुए थे। एग्जाम देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल 2022 से लेकर 15 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। 12वीं की बोर्ड परीश्रा में पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत है। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों है, दोनों में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

इस साल रिजल्ट में त्रिवेंद्रम जोन सबसे ऊपर रहा। बोर्ड एग्जाम में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93 प्रतिशत रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04 प्रतिशत रहा है।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

- सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोलनंबर, जन्म तिथि आदि भरकर सबमिट कर कर दें।

- आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

आप अन्य वेबसाइट पर भी परिणाम देख सकते हैं-

- cbseresults.nic.in

- results.gov.in

- parikshasangam.cbse.gov.in

- digilocker.gov.in

बता दें कि सीबीएसई ने कोरोना महामारी के कारण इस बार टर्म-1 और टर्म-2 में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं। टर्म-1 की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी और टर्म-2 की परीक्षाएं अप्रैल से जून के बीच आयोजित की गई थीं। टर्म-1 के नतीजे बोर्ड द्वारा पहले ही स्कूलों को भेजे जा चुके हैं। अब टर्म-2 का रिजल्ट जारी किया गया है।

10वीं के नतीजे आज ही आएंगे

सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के नतीजे भी आज ही जारी कर दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 2116290 छात्र बैठे थे।

Shreya

Shreya

Next Story