×

CBSE 12th Result 2022: 12वीं के रिजल्ट में 98.83% रिजल्ट के साथ त्रिवेंद्रम जोन रहा अव्वल, प्रयागराज सबसे नीचे

CBSE 12th Result 2022 Region Wise: सीबीएसई ने 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल त्रिवेंद्रम रीजन 98.83 प्रतिशत अंक के साथ टॉप पर रहा। जबकि, प्रयागराज जोन अंतिम पर।

aman
Written By aman
Published on: 22 July 2022 6:22 AM GMT
cbse 12th result 2022 declared trivandrum region has been ranked number 1 check zone wise result
X

CBSE 12th Result 2022

CBSE 12th Result 2022 Region Wise : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) या CBSE ने शुक्रवार (22 जुलाई 2022) को 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए। स्टूडेंट्स सीबीएसई (CBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आपको बता दें कि, इस साल सीबीएसई (CBSE) की 12वीं की परीक्षा में 92.71 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष 14 लाख 44 हजार 341 छात्रों रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें 14 लाख 35 हजार 366 स्टूडेंट ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल कुल छात्रों में 13 लाख 30 हजार 662 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं के बोर्ड एग्जाम में त्रिवेंद्रम रीजन (Trivandrum Region) 98.83 फीसदी के साथ टॉप पर रहा। वहीं, सबसे ख़राब प्रदर्शन प्रयागराज रीजन (Prayagraj Region) का रहा। प्रयागराज रीजन 83.71 प्रतिशत के साथ अंतिम पायदान पर रहा।

CBSE 12th Result 2022 यहां देखें हर रीजन का पास प्रतिशत

- तिरुवनंतपुरम/ त्रिवेंद्रम (Thiruvananthapuram / Trivandrum) - 98.83%

- बेंगलुरु (Bangalore) - 98.16%

- चेन्नई (Chennai) - 97.79%

- दिल्ली पूर्वी (Delhi East) - 96.29%

- दिल्ली पश्चिम (Delhi West) - 96.29%

- अजमेर (Ajmer) - 96.01%

- चंडीगढ़ (Chandigarh) - 95.98%

- पंचकुला (Panchkula) - 94.08%

- गुवाहाटी (Guwahati) - 92.06%

- पटना (Patna) - 91.20%

- भोपाल (Bhopal) - 90.74%

- पुणे (Pune) - 90.48%

- भुवनेश्वर (Bhubaneswar) - 90.37%

- नोएडा (Noida) - 90.27%

- देहरादून (Dehradun) - 85.39%

- प्रयागराज (Prayagraj) - 83.71%

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story