×

CBSE 12th 2022 Result: सीबीएसई 12वीं परीक्षा में बिहार के 90.46% स्टूडेंट पास, यहां देखें रिजल्ट

CBSE 12th 2022 Result 2022: बिहार के करीब 94,495 छात्रों ने इस बार सीबीएसई 12वीं का एग्जाम दिया था। जिसमें 90.46 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 July 2022 8:32 AM GMT (Updated on: 22 July 2022 9:29 AM GMT)
cbse 12th result 2022 90 46 percent students of cbse 12th exam pass in bihar check cbse result
X

CBSE 12th 2022 Result Bihar (social media)

CBSE 12th 2022 Result Bihar: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th 2022 Result) जारी किए। अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार करीब 94,495 छात्रों ने एग्जाम दिया था। पटना जोन (Patna Zone) में इस बार 91.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफलता मिली है। इसमें 86,181 (91.20%) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें बिहार से 90.46 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई।

आपको बता दें कि, छात्रों को कई दिनों से रिजल्ट का इंतजार था। इस बार की फाइनल मार्कशीट term-1 और term-2 परीक्षा के नंबरों के वेटेज के आधार पर तैयार की गई है। स्कोरबोर्ड में शैक्षणिक सत्र के दौरान आंतरिक मूल्यांकन नंबर प्रोजेक्ट वर्क प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड परीक्षा के रूप में प्राप्त नंबरों की डिटेल होती है।

पटना जोन का रिजल्ट (Patna Zone Result 2022)

कुल रजिस्ट्रेशन - 95525

छात्र की संख्या - 59365

छात्राओं की संख्या - 36160

एग्जाम में शामिल कुल परीक्षार्थी - 94495

छात्र की संख्या - 58568

छात्राओं की संख्या - 35927

उत्तीर्ण स्टूडेंट्स की संख्या - 86181

छात्र की संख्या - 52674

छात्रा की संख्या - 33507

सीबीएसई की 12वीं के पटना जोन में रिजल्ट

JNV (जवाहर नवोदय विद्यालय)- 98.36%

KVS (केंद्रीय विद्यालय) 97.89%

प्राइवेट स्कूल- 91.65%

बिहार से कुल 55969 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। इसमें छात्राएं 20261 और छात्र 35708 शामिल थे। इनमें से 18774 छात्राएं यानी 92.66% पास हुई। वहीं 31855 छात्र यानी 89.21% पास हुए।

जानिए कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

1. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresult.nic.in पर जाएं।

2. रिजल्ट के लिए लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें।

4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story