×

CBSE: इस दिन देखें रिजल्ट, स्टूडेंट्स को मिलेंगे 20 नंबर का गिफ्ट, लेकिन...

सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं। अपने एडमिट कार्ड की डिटेल्स तथा मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। जानकारी दर्ज करने के बाद सब्मिट करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्श‍ित होगा। अपना रिजल्ट की सॉफ्टकॉपी भविष्य के लिए सुरक्ष‍ित रख लें।

Shivakant Shukla
Published on: 29 April 2019 12:48 PM GMT
CBSE: इस दिन देखें रिजल्ट, स्टूडेंट्स को मिलेंगे 20 नंबर का गिफ्ट, लेकिन...
X

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड के छात्र छात्रायें अपने परिणाम 10वीं व बारहवीं परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मई के तीसरे सप्ताह में सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं की अंग्रेजी और गणित विषय में भी आंतरिक मूल्यांकन करेगा। यह 20 अंकों का होगा। आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर होगा। इससे वर्ष 2020 में 12वीं बोर्ड देने वाले छात्रों को केवल 80 अंकों की परीक्षा देनी होगी।

ये भी पढ़ें— लोकसभा चुनाव 2019: आज इन VIP कैंडिडेटों की किस्मत EVM में कैद होगी

बोर्ड ने इससे संबंधित जानकारियों स्कूलों को भेज दी है। साथ ही सर्कुलर भी बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। वहीं, इन दोनों विषय के प्रश्न पत्र पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। अब एक अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं दो अंक के छह प्रश्न, चार अंक के छह प्रश्न और छह अंक के चार प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे प्रश्नों की संख्या अब 29 की जगह 36 हो जाएंगी। अभी तक एक अंक के चार प्रश्न ही पूछे जाते थे। छह अंक वाले प्रश्नों की संख्या बोर्ड ने कम कर दिये हैं।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई छात्रों को परीक्षा में अधिक लिखने से बचाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। अब परीक्षा में उतने ही उत्तर लिखने पड़ेंगे, जितने की जरूरत है। लंबा-लंबा उत्तर लिखने से छात्रों के अब राहत मिलेगी।

सीबीएसई छात्रों को परीक्षा में अधिक लिखने से बचाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। अब परीक्षा में उतने ही उत्तर लिखने पड़ेंगे, जितने की जरूरत है। लंबा-लंबा उत्तर लिखने से छात्रों के अब राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें— दीदी का दमनचक्र ही है कि घुसपैठिए आराम से रहते हैं: PM मोदी

इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं। अपने एडमिट कार्ड की डिटेल्स तथा मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। जानकारी दर्ज करने के बाद सब्मिट करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्श‍ित होगा। अपना रिजल्ट की सॉफ्टकॉपी भविष्य के लिए सुरक्ष‍ित रख लें।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story