Education Policy 2024: भारत सरकार ने 22 भाषाओं के टेक्निकल शब्दों का पोर्टल किया लॉन्च, 32 लाख शब्दों के 450 शब्दकोश उपलब्ध

EDUCATION POLICY 2024: भारत सरकार के तत्वाधान में 32 लाख शब्दों की 22 भारतीय भाषाओं शब्दकोश की एक वेबसाइट लांच की गयी है ये पोर्टल CSTT के अंतर्गत तैयार की गयी है

Garima Shukla
Written By Garima Shukla
Published on: 12 Sep 2024 10:22 AM GMT (Updated on: 12 Sep 2024 10:24 AM GMT)
Education Policy 2024: भारत सरकार ने 22 भाषाओं के टेक्निकल शब्दों का पोर्टल किया लॉन्च,  32 लाख शब्दों के 450 शब्दकोश उपलब्ध
X

CENTRAL GOVERNMENT EDUCATION POLICY: भारत सरकार ने 22 भारतीय भाषाओं के लिए टेक्निकल शब्दों वाली वेबसाइट लॉन्च की है I इसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कमीशन फॉर साइंटिफिक एंड टेक्निकल टर्मिनोलॉजी (CSTT) द्वारा 10 सितंबर को शुरू किया गया है I इस वेब पोर्टल का नाम shabd.education.gov.in है I CSTT की वेबसाइट का उद्देश्य चिकित्सा और इंजीनियरिंग सहित सभी टेक्निकल एजुकेशन के शब्दकोश को भारतीय भाषाओं में समिल्लित करने का अधिकतम प्रयास करना है ताकि विभिन्न भाषा की टेक्निकल शब्दों को सरल बनाया जा सकेI

इन 22 भारतीय भाषाओं को किया गया शामिल

EDUCATION POLICY 2024: भारत सरकार के तत्वाधान में लॉन्च किये गए इस पोर्टल में जिन 22 भारतीय भाषाओं के शब्द जोड़े गए हैं, उनमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संताली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भारत की 22 आधिकारिक भाषाएँ शामिल हैं I उपरोक्त दी गयी इन भाषाओं में यदि कोई टेक्निकल शब्द के बारे में जानकारी लेनी है इस पोर्टल की मदद ले सकते हैं I

30 लाख भारतीय शब्दों के 450 शब्दकोश उपलब्ध

CSTT की अधिकृत जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च की गयी इस वेबसाइट पर 30 लाख शब्दों के 450 शब्दकोश उपलब्ध हैं। पोर्टल पर सर्च करने पर करीब 32,00,000 शब्दों वाली कुल 322 शब्दावलियां (ग्लॉसरीज) उपलब्ध हैं। ये शब्दों की एक विस्तृत श्रृंखला है जिसके माध्यम से भरपूर ज्ञान अर्जित किया जा सकता है I इसके माध्यम से टेक्निकल और अन्य भाषा से जुड़ी शब्दवाली को विद्यार्थियों के लिए सरल बनाने का प्रयास किया गया हैI

इन विषयों की विषय वार शब्दवलियां हैं शामिल

शिक्षा मंत्रालय के तत्वाधान में संचालित CSTT वेबसाइट पर विषयवार शब्दावलियां भी शामिल हैं जिसमें इंजीनयरिंग, एजुकेशन , केमिस्ट्री , कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस , डिफेन्स , इकोनॉमिक्स, हयूमनिटीज ,जर्नलिज्म , जियोलॉजी , मेडिकल , मैथेमेटिक्स, साइंस और स्पेस साइंस विषय शामिल हैंI

कब हुई थी CSTT की स्थापना

CSTT की स्थापना 1961 में वैज्ञानिक और टेक्निकल शब्दों को हिंदी और सभी भारतीय भाषाओं में विकसित करने और परिभाषित करने के उद्देश्य से की गई थी। यह पोर्टल नियमित रूप से बड़ी संख्या में पाठ्यपुस्तकें और मोनोग्राफ प्रकाशित करता है। ये ज्ञान के भंडार के तौर पर साहित्य और भारतीय भाषाओं के लिए संचालन करता हैI

Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story