×

चंद्रशेखर विश्वविद्यालयः निशंक से केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग

श्री सिंह ने केंद्रीय मंत्री श्री निशंक से चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का आग्रह किया। श्री सिंह ने कहा कि भारत सरकार को चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की समृद्धि की व्यवस्था करनी चाहिए।

Newstrack
Published on: 7 Oct 2020 8:18 AM GMT
चंद्रशेखर विश्वविद्यालयः निशंक से केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग
X
Chandrasekhar University: Demand for the status of Central University from Nishank

नई दिल्लीः भारत सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग के मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भेंट कर बलिया के चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का माँग की है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि बलिया के चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा भारत सरकार को प्रदान करना चाहिए।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पास भवन नहीं है, कुलपति का निवास नहीं है ऐसी स्थिति में विद्यार्थी पढ़ाई कैसे करेंगे।

श्री सिंह ने केंद्रीय मंत्री श्री निशंक से चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का आग्रह किया। श्री सिंह ने कहा कि भारत सरकार को चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की समृद्धि की व्यवस्था करनी चाहिए।

चंद्रशेखर विश्व विद्यालय

गौरतलब है कि जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के बलिया में स्थित एक राजकीय विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 2016 में की गयी थी। विश्वविद्यालय से वर्तमान में 122 महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। ये सभी महाविद्यालय इससे पहले बनारस के महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध थे।

विश्वविद्यालय का प्रथम सत्र 2016-17 में शुरू हुआ। इस सत्र में हालांकि परीक्षाएं महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ द्वारा ही संचालित करवाई गई थी, परंतु विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के नाम से दिए गए।

Newstrack

Newstrack

Next Story