×

यूपी पुलिस में कई हजार पदों पर जल्द होगी और भर्तियां: डीजीपी

Shivakant Shukla
Published on: 18 Oct 2018 7:02 AM GMT
यूपी पुलिस में कई हजार पदों पर जल्द होगी और भर्तियां: डीजीपी
X

लखनऊ: पुलिस में भर्ती होने वाले युवकों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी के एनेक्सी में आज प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह यूपी की भर्तियों को लेकर भर्ती बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को तेज किया गया है।

मैनपॉवर की उपलब्धता ज़रूरी

आगे प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि थानों और लोकल स्तर पर काम अधिक रहता है। जिससे पुलिस बल को छुट्टी मिलने की दिक़्क़त है, वर्किंग ज़्यादा होने की वजह से पुलिसकर्मी तनाव में रहते हैं। भर्ती होगी तो फोर्स को सुविधा मिलेगी। कांस्टेबिल 2 लाख 29 हज़ार सेंक्शन है। इसके मुकाबले 1 लाख 32 हज़ार ही उपलब्ध है। 97 हज़ार पदों के लिए भर्ती चल रही है। आगे और भर्ती करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें— HSSC: कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर’ के भर्ती आवेदन की तारीख आगे बढ़ी

बोर्ड ने 37 हज़ार 500 को दिए हैं प्रमोशन

2018 में भर्ती बोर्ड ने 37 हज़ार 500 प्रमोशन दिए हैं। 2192 इंस्पेक्टर को प्रमोशन दिया गया। 50 फीसदी जेल वार्डेन की कमी है। बोर्ड उसमेें भर्ती करने जा रहा है। फायरमैन में भी 38 फीसदी कमी है। 42 हज़ार कांस्टेबिल की भर्ती चल रही है।

इलाहाबाद एटा में भर्ती के दौरान परीक्षा केंद्रों पर दिक़्क़त के चलते सेकेंड पारी की परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी। जिसकी दोबारा परीक्षा 25 और 26 को होगी। 25 को एक पाली 26 को पाली में एक्ज़ाम होगा। इसके लिए 482 परीक्षा केंद्र में एक्ज़ाम होगा। कैंडिडेट्स की डिटेल्स 22 अक्टूबर को वेबसाईट पर होगी। 15 दिसंबर को सेलेक्ट लिस्ट आ जायेगी। 1 दिसंबर को 25 और 26 को होने वाले परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जायेगा।

बता दें कि 51 हज़ार 216 कांस्टेबल की भर्ती के लिए 32 हज़ार सिविल पुलिस और 19 हज़ार पीएसी में भर्ती होगी। इस भर्ती में आरक्षण भी लागू होगा। सिविल पुलिस में 20 फीसदी महिलाओ के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के बाद थानों पर महिला पुलिस की उपलब्धता भी होगी।

इन पदों पर हो रही भर्ती

अग्निशमन में 5 हज़ार की जगह 3 हज़ार ही है। 1924 पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। 5 नवम्बर से फार्म भरे जायेंगे। 10 जनवरी को एक्ज़ाम होगा। कारागार में जेल वार्डेन 3638 पदों पर भर्ती होगी। महिला जेल वार्डेन 626 पद पर भर्ती होगी। माउंटेन पुलिस में भी भर्ती होगी। रिटेन एक्ज़ाम में ही सभी भर्ती होगी। आरक्षण का सही से पालन करायेंगे।

यह भी पढ़ें— खुशखबरी: रेलवे में 2907 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने आगे बताया कि जो शेड्यूल बनाये गए हैं वो अगले वर्ष होने वाले चुनाव और कुंभ मेले और बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए बनाया गया है। मीडिया को संबोधित करते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि 42 फीसदी फोर्स क़म है। शिक्षा विभाग और पुलिस भर्ती की कई परीक्षा सम्पन्न कराई है हम लोगों को अनुभव है।

सिविल पुलिस, कारागार और अग्निशमन विभाग में होगी भर्ती- डीजीपी

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि 97 हज़ार की कमी 2018 में खत्म कर देंगे। सामान्य चुनाव और कुंभ महत्वपूर्ण है। 42 हज़ार की भर्ती की तो 24 लाख आवेदन आये थे। आने वाले एक्ज़ाम महत्वपूर्ण है भारी आवेदन की उम्मीद है। भर्ती में आरक्षण को लागू करेंगे। नियमों का पालन करेंगे। पारदर्शिता रहेंगी

एजेंसी कराएगी एक्ज़ाम: प्रमुख सचिव गृह

परीक्षा सेंटर पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर मौजूद रहेंगे। कहा हर स्तर पर बेहतर पुलिसिंग के लिए काम कर रहे हैं। ट्रेनिंग की व्यक़्स्था की गई है। भर्ती के अन्य राज्यों से भी बात हो रही है। जालौन और सुल्तानपुर के ट्रेनिंग सेण्टर पर भी जल्द प्रोसेज़ शुरू होगा। जो भर्ती होगी उस का रिजल्ट जून जुलाई में आएगा। इस दौरान प्रमुख सचिव गृह डीजीपी ओ पी सिंह डीजी भर्ती बोर्ड जीपी शर्मा एडीजी पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद बी पी जोगदण्ड भी मौजूद रहे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story