×

Allahabad University: 15 सितंबर से होगा क्रेट 2021 का इटंरव्यू

Allahabad University: साक्षात्कार 15 सितंबर 2022 को 12 बजे से होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी प्रमाण पत्रो के साथ लेवल 2 टेस्ट/साक्षात्कार के लिए दर्शन विभाग में उपस्थित होना होगा।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 6 Sep 2022 3:21 PM GMT
Crate 2021 interview will be held from September 15 in Allahabad University
X

Crate 2021 interview will be held from September 15 in Allahabad University (Social Media) 

Click the Play button to listen to article

Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में क्रेट 2021 दर्शन शास्त्र के साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची विभाग ने जारी की है। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय ने चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जो 09 सितंबर 2022 को होना सुनिश्चित था, उसे किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया है। अब उनका साक्षात्कार 15 सितंबर 2022 को 12 बजे से होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रो के साथ लेवल 2 टेस्ट/साक्षात्कार के लिए दर्शन विभाग में उपस्थित होना होगा।


छात्रों ने नाटक के माध्यम से दी प्रस्तुति

सेन्टर फॉर थियेटर एण्ड फिल्म केन्द्र के एम0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने फिल्म एवं नाटक निर्माण मे प्रस्तुति दी। जिसमें सिनियर और जूनियर छात्र एक साथ कलात्मक कार्य में जुटें और अलग-अलग विषयों पर शार्ट फिल्मों का निर्देशन किया। जिनकी अवधि 10 से 15 मिनट थी। छात्रों के नाम व उनकी फिल्में निम्न है। मनजीत कुमार की फिल्म समलैंगिकता पर आधारित हैं। फिल्म का नाम सोनम मेट सेटल है। अक्षय कुमार की फिल्म -धुम्रपान की तलब पर केन्द्रित है। फिल्म का नाम एप्पल है। आशुतोष कुमार की फिल्म म्यूजिक विडियों पर आधारित है। फिल्म है- तुम पे मरने लगे है हम

इन फिल्मों की स्क्रीनिंग आगामी दिनों में थियेटर एण्ड फिल्म केन्द्र में ही की जाएगी। साथ ही सेन्टर फॉर थियेटर एण्ड फिल्म केन्द्र के एम.ए. 4th सेमेस्टर के छात्रा सोनी में डिप्लोमा प्रोडक्शन स्वरूप मुन्ना भण्डारी की कहानी का एकल अभिनय तैयार किया। जिसकी प्रस्तुती थियेटर एण्ड फिल्म केन्द में होगी।

सुलेख प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

आज कंप्यूटर का दौर है। कार्यालय के कार्य कंप्यूटर से किये जा रहे हैं। व्यक्ति का लिखना छूट गया है। एक दौर था कि लोग हाथों से लिखकर पत्र प्रेषित करते थे, एक दूसरे को शुभकामनाएं देते थे तथा लिखने के लिये विभिन्न रंगों के कलमों का प्रयोग करते थे। वर्षों से टाइपिंग के माध्यम से कार्यालय के कार्य करने वाले कर्मचारियों को लिखने के लिए प्रेरित किया इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजभाषा अनुभाग ने। अवसर था राजभाषा महोत्सव 2022 का जो 2 से 30 सितंबर के मध्य आयोजित किया जा रहा है। कर्मचारियों हेतु आज सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तृतीय श्रेणी एवं MTS कार्मिकों हेतु सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story