×

CTET का एग्जाम आज, 7 साल तक होती है इस सर्टिफिकेट की वैधता

By
Published on: 18 Sep 2016 4:48 AM GMT
CTET का एग्जाम आज, 7 साल तक होती है इस सर्टिफिकेट की वैधता
X
ctet exam today lucknow uttar pradesh

लखनऊः देश में सेंट्रल टीचर एलिजि‍बिलटी टेस्‍ट रविवार को सीबीएसई द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस एग्जाम को पास करने वाले कैंडिडेट्स के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाए जाने वाले स्कूलों में नौकरी के रास्ते खुल जाते हैं। इसमें पास कैंडिडेट्स को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है जिसकी वैधता 7 साल तक होती है।

राजधानी में 34 सेंटर्स, 26 हज़ार कैंडिडेट्स दे रहे एग्जाम

-सीबीएसई कोऑर्डनेटर जावेद आलम ने बताया कि लखनऊ में ये परीक्षा 34 सेंटर्स पर हो रही है।

-इसमें 26 हज़ार कैंडिडेट्स के अपीयर होने की संभावना है।

-सीटेट का पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा।

-दूसरा पेपर दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।

-इस परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स को एक सर्टिफिकेट प्राप्त होता है, जिसके जरिए वो केंद्र और केंद्र शासित प्रदेशो में शिक्षक बन सकते हैं।

-इसकी वैधता 7 साल तक होती है।

-इसमें कैंडिडेट्स को 60 फीसदी अंक लाने होते है।

Next Story