×

CTET Answer Key 2023: जल्द जारी होगा सीटीईटी आंसर-की, ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

CTET Answer Key 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटीईटी 2023 की फाइनल आंसर-की जल्द जारी करेगा।

Durgesh Bhatt
Published on: 24 Aug 2023 10:27 AM GMT
CTET Answer Key 2023: जल्द जारी होगा सीटीईटी आंसर-की, ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की
X
CTET Answer Key 2023 (Pic: Social Media)

CTET Answer Key 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटीईटी 2023 की फाइनल आंसर-की जारी जल्द करेगा। सीटीईटी परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी। रिजल्ट सितंबर के अंत तक आने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को प्रारंभिक आंसर-की पर आब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए एक विंडो दी जाएगी जिसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट तैयार किए जाएंगे।

सीटीईटी परीक्षा में 29 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और उनमें से लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने परीक्षा में भाग लिया था। उनमें से 15,01,719 उम्मीदवार पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) के लिए पंजीकृत थे और 14,02,184 उम्मीदवार पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) के लिए रजिस्टर्ड थे।

CTET Answer Key 2023

सीबीएसई दोनों पेपरों के लिए सीटीईटी रिजल्ट जारी करेगा। सीटीईटी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट और उम्मीदवारों के डिजीलॉकर खातों पर भी उपलब्ध होगी। जो लोग सीटीईटी योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं उन्हें सीबीएसई द्वारा पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा। मार्कशीट के साथ, CTET पात्रता प्रमाण पत्र भी उम्मीदवारों के डिजीलॉकर खातों पर अपलोड किए जाएंगे। CTET सर्टिफिकेट लाइफ टाइम के लिए वैलिड होता है।

CTET Answer Key 2023 ऐसे करें डाउनलोड

Step 1. कैंडिडेट सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

Step 2. अब होमपेज पर उपलब्ध CTET 2023 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।

Step 3. अब आपके स्क्रीन पर फाइनल-आंसर-की की एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।

Step 4. कैंडिडेट जारी आंसर-की के साथ अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

Step 5. अब आप सीटीईटी फाइनल आंसर-की 2023 डाउनलोड करें।

Step 6. यदि आप आंसर-की में दिए गए किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो आपत्ति उठाएँ।

Step 7. भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर-की का प्रिंटआउट लें।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story