×

CUET 2022 Result: 15 सितंबर तक करें आवेदन पत्र में सुधार

CUET 2022 Result: अभ्यर्थी सीयूईटी के आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 14 Sep 2022 4:34 AM GMT
cuet 2022 result nta opens cuet ug correction window at cuet samarth ac in
X

cuet 2022 result nta opens cuet ug correction window at cuet samarth ac in (Social Media)

Click the Play button to listen to article

CUET 2022 Result: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 रिजल्ट कल यानी 15 सितंबर को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA द्वारा घोषित किए जाने के आसार है। हालांकि इससे पहले NTA ने उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया हैं, जिसके तहत सभी उम्मीदवारों के लिए CUET UG सुधार विंडो खोल दी गई है। अभ्यर्थी सीयूईटी के आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव कर सकते हैं।

इतने लाख छात्रों ने दिए हैं एग्जाम

गौरतलब है कि 12 लाख से अधिक छात्रों को CUET रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल यह सुविधा कल शाम को उपलब्ध कराई गई थी, इसलिए उपर्युक्त आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि उम्मीदवार कल, 15 सितंबर, 2022 को सुबह 10 बजे तक अपने सीयूईटी फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।

How to Check CUET Result 2022: ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले CUET के आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac in पर जाएं।
  • अब 'Candidate's Login' अनुभाग पर जाएं।
  • आवेदन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • फिर "Login" बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आवेदन पत्र में सुधार करे और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए उसी का प्रिंटआउट अपने पास रखें।
  • परीक्षा तिथि तक संशोधित आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ऑफिशियल नोटिस

NTA ने उन सूचनाओं को सूचीबद्ध किया है जिन्हें संशोधित किया जा सकता है क्योंकि पूर्ण रूप से CUET UG आवेदन पत्र बदलाव के योग्य नहीं हैं। ये निम्नलिखित में से कोई भी हो सकता है। जैसे- उम्मीदवार का नाम, माता या पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, विकलांग व्यक्ति, और/या पसंद का विश्वविद्यालय आदि।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story