×

CUET Admit Card 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 15 जुलाई से शुरू, एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

CUET Admit Card 2022 : सीयूईटी यूजी एडमिशन 2022 के लिए इस बार करीब 9.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जल्द ही इन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी होंगे।

aman
Written By aman
Published on: 7 July 2022 11:49 AM GMT
cuet admit card 2022 candidate check exam dates how to download
X

CUET Admit Card 2022

CUET Admit Card 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) इसी महीने पहली बार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2022 आयोजित करने जा रही है। जिसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी (CUET UG 2022 Admit Card) होगी। जैसा कि उम्मीदवारों को पता है कि इस वर्ष देश के सभी 66 केंद्रीय विश्वविद्यालयों (Central Universities) में CUET 2022 के जरिये ही दाखिला दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने कॉलेज एडमिशन (College Admission) के लिए आवेदन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2022 परीक्षा के लिए CUET Admit Card 2022 इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, एनटीए (NTA) ने अभी तक CUET एडमिट कार्ड जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, वो विशेष जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर नजर बनाए रखें। यूजी एडमिशन 2022 (UG Admission 2022) के लिए करीब 9.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने CUET UG परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

CUET Admit Card 2022, कब होगी परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और UGC अध्यक्ष की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, सीयूईटी 2022 यूजी परीक्षा (CUET UG Admit Card 2022) जुलाई के मध्य और अगस्त के पहले हफ्ते में आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा 15, 16, 19 तथा 20 जुलाई 2022 और 4, 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त 2022 को आयोजित होगी। बता दें कि, CUET 2022 परीक्षा, भारत में केंद्रीय तथा सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही है।

CUET UG Admit Card 2022 कैसे करें डाउनलोड :

- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट करें।

- अब, अभ्यर्थी को होम पेज पर CUET Admit Card 2022 Download लिखा हुआ लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करें।

- अब, आप यहां अपना Registration Number दर्ज करें।

- अब, कैंडिडेट के सामने CUET Admit Card का स्‍क्रीन पर खुल जाएगा।

- अब, आप इसे डाउनलोड कर लें।

- परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार एडमिट कार्ड का एक प्रिंट अवश्य निकाल लें।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story