×

CUET Admit Card 2022: आज जारी हो रहा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CUET UG Admit Card 2022 : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के एडमिट कार्ड परीक्षा से पूर्व आज जारी हो रहा है। इससे पहले, एग्जाम सिटी अलॉटमेंट लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

aman
Written By aman
Published on: 12 July 2022 7:31 AM GMT
cuet ug admit card 2022 release today how to download see details
X

CUET UG Admit Card 2022 Download

CUET UG Admit Card 2022 Download : देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों (Central Universities) में एडमिशन लेने के लिए पहली बार आयोजित हो रही राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test) या CUET के एडमिट कार्ड आज जारी हो रहे हैं। बता दें कि, CUET परीक्षा 15 जुलाई 2022 से आयोजित होने जा रही है। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी अलॉटमेंट लिस्ट (Exam City Allotment List) जारी कर दी गई है। CUET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड मंगलवार शाम 6 बजे से डाउनलोड किया जा सकेगा।

CUET UG 2022 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड लिंक https://cuet.samarth.ac.in/ से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आपको बता दें कि, एग्जाम सिटी अलॉटमेंट लिस्ट (Exam City Allotment List) से परीक्षार्थियों को ये पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस तारीख और किस शहर में है।

CUET UG Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड :

- सबसे पहले कैंडिडेट CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट करें।

- अब, आप होम पेज पर 'CUET Admit Card 2022 Download' लिंक (जब जारी हो जाएं तब) पर क्लिक करें।

- अब, आप यहां अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर डालें।

- अब, CUET एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर खुल जाएगा।

- अब, इसे देखें और डाउनलोड कर लें।

- परीक्षा के मद्देनजर आप एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।

CUET UG Admit Card 2022 परीक्षा की तिथियां :

- 15 जुलाई 2022

- 16 जुलाई 2022

- 19 जुलाई 2022

- 20 जुलाई 2022

- 04 अगस्त 2022

- 05 अगस्त 2022

- 06 अगस्त 2022

- 07 अगस्त 2022

- 08 अगस्त 2022

- 10 अगस्त 2022

बता दें कि, CUET 2022 परीक्षा, भारत में केंद्रीय तथा सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही है। यूजी एडमिशन 2022 (UG Admission 2022) के लिए करीब 9.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने CUET UG परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story