×

CUET UG Result 2022: इस तिथि को जारी होगा सीयूईटी रिजल्ट 2022

CUET UG Result 2022: सीयूईटी यूजी परिणाम 14 या 15 सितंबर, 2022 तक जारी होेंगे। नतीजें जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth पर अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 13 Sep 2022 3:41 AM GMT
CUET UG Result 2022 declared 14 to 15 sep on samarth ac in check marking scheme and more here
X

CUET UG Result 2022 declared 14 to 15 sep on samarth ac in check marking scheme and more here (Social Media) 

Click the Play button to listen to article

CUET UG Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही सीयूईटी रिजल्ट 2022 के परिणाम की घोषणा करेगी। यूजीसी अध्यक्ष के अनुसार यूजी परीक्षा के लिए सीयूईटी परिणाम 14 या 15 सितंबर, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है। नतीजें जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth पर अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे। यूजीसी के चेयरमैन जगदीश कुमार ने ट्वीट किया कि CUET UG परिणाम 2022 की घोषणा 13 सितंबर तक या 15 सितंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in जारी की जायेगी। करीब 12 लाख से अधिक छात्र CUET 2022 के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

CUET UG Result 2022 Marking Scheme: ऐसे होगा मार्किंग

  • सही या सबसे उचित उत्तर देने पर +5 अंक दिए जाएंगे।
  • किसी भी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर -1 अंक दिया जाएगा।
  • उत्तर नहीं देने की स्थिति में कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
  • यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं तो पांच अंक (+5) केवल उन्हीं को दिए जाएंगे जिन्होंने किसी भी सही विकल्प का चयन किया है।
  • यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं तो उन सभी को पांच अंक (+5) दिए जाएंगे जिन्होंने प्रश्नों का उत्तर दिया है।
  • यदि कोई भी विकल्प सही नहीं पाया जाता है या कोई प्रश्न गलत पाया जाता है या कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है, तो छोड़े गए प्रश्न का उत्तर देने वाले सभी उम्मीदवारों को पांच अंक (+5) अंक दिए जाएंगे।

How to Check CUET UG Result 2022: इस प्रकार चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब 'CUET 2022 UG Result cuet.samarth.ac.in CUET Result 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करे और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • सीयूईटी यूजी परीक्षा परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story