×

DDUGU में कर्मचारी संघ चुनाव की घोषणा, 12 अप्रैल को वोटिंग

Newstrack
Published on: 6 April 2016 10:54 AM GMT
DDUGU में कर्मचारी संघ चुनाव की घोषणा, 12 अप्रैल को वोटिंग
X

गोरखपुर : दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी (डीडीयूडीयू) ने कर्मचारी संघ के आगामी चुनाव वर्ष की घोषणा कर दी है। यह चुनाव 12 अप्रैल को होगा।

इन पदों का होगा चुनाव

-अध्यक्ष : 1 पद

-उपाध्यक्ष : 1 पद

-मंत्री : 1पद

-कार्यकारिणी सदस्य : 21 पद

कार्यक्रम की सूची

-चुनाव के लिए कार्यक्रम और दिन निश्चित किया गया है।

-नामांकन पत्रों का वितरण और जमा 6 और 7 अप्रैल को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक होगा।

-नामांकन पत्रों की जांच और वापसी 9 अप्रैल को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक किया जाएगा।

-चुनाव चिह्नों का आवंटन (केवल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मंत्री पद) 9 अप्रैल को दोपहर 2.00 बजे से 4.00 बजे तक होगा।

यहां होगा मतदान

-कर्मचारी संघ भवन में 12 अप्रैल को सुबह 10:30 से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

-चयनित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी 12 अप्रैल को ही कर दी जाएगी।

पदों के लिए धनराशि

-अध्यक्ष के पद के लिए रुपए 1500 प्रति नामांकन।

-उपाध्यक्ष के पद के लिए रुपए 1200 रुपए प्रति नामांकन।

-मंत्री के पद के लिए रुपए 1200 रुपए नामांकन।

-हर कार्यकारिणी सदस्य के लिए 600 रुपए प्रति नामांकन।

Newstrack

Newstrack

Next Story