×

DDUGU : पीजी एंट्रेंस एग्जाम की डेट घोषित, 30 मई से होंगी परीक्षाएं

Newstrack
Published on: 26 April 2016 11:02 AM GMT
DDUGU : पीजी एंट्रेंस एग्जाम की डेट घोषित, 30 मई से होंगी परीक्षाएं
X

गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी (डीडीयूजीयू) के नए अकेडमिक सेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) का एंट्रेंस एग्जाम की डेट डिक्लेयर कर दी गई हैं। कुल 32 पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एग्जाम 30 मई से 5 जून तक आयोजित होंगे।

2 पालियों में होंगी परीक्षा

-डीडीयूजीयू की प्रवेश परीक्षाओं के समन्वयक प्रो. अजेय कुमार गुप्ता ने आज विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की।

-उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षाएं दो सत्रों में संपादित की जाएंगी।

कब से शुरू होंगे एग्जाम?

-शिक्षाशास्त्र, एलएलएम की परीक्षा, 30 मई 2016, सुबह 8 से 10 बजे होगा।

-अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, 30 मई, शाम 3 से 5 बजे ।

-दृश्य कला, मंच कला, गृह विज्ञान, 31 मई, सुबह 8 से 10 बजे।

-प्राचीन इतिहास, इलेक्ट्रॉनिक्स, वनस्पति विज्ञान, 31 मई, शाम 3 से 5 बजे।

-समाजशास्त्र,रसायन विज्ञान ,1 जून, सुबह 8 से 10 बजे।

-बायोटेक्नोलॉजी, संस्कृत का 1 जून, शाम 3 से 5 बजे।

-मनोविज्ञान, मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम) , 2 जून 2016, सुबह 8 से 10 बजे।

-इतिहास, कृषि , 2 जून 2016, शाम 3 से 5 बजे।

-भौतिकी, राजनीति विज्ञान , 3 जून 2016, सुबह 8 से 10 बजे।

-उर्दू, भूगोल, प्राणि विज्ञान ,3 जून 2016, शाम 3 से 5 बजे ।

-हिन्दी, माइक्रोबायोलॉजी, 4 जून, सुबह 8 से 10 बजे।

-गणित, अंग्रेजी ,4 जून, शाम 3 से 5 बजे।

-सांख्यिकी, रक्षा और स्त्रातिजिक अध्ययन, दर्शनशास्त्र, आपदा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन में डिप्लोमा, प्रौढ़ एवं सतत प्रसार शिक्षा, 5 जून 2016, सुबह 8 से 10 बजे।

Newstrack

Newstrack

Next Story