×

DU Merit List 2022: डीयू ने जारी किया सीएसएएस राउंड का फर्स्ट कट ऑफ

DU Merit List 2022: पिछले कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2022 तक आवंटित सीट स्वीकार कर सकते हैं जबकि कॉलेज 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृत कर सकेंगे।

Krishna Chaudhary
Published on: 19 Oct 2022 6:56 PM IST (Updated on: 19 Oct 2022 6:56 PM IST)
DU Merit List 2022
X

डीयू की पहली मेरिट लिस्ट और कटऑफ आज शाम तक आएगी (photo: social media )

DU Cut Off 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज यानी 19 अक्टूबर को डीयू फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट 2022 जारी कर दिया है। उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) राउंड की पहली सूची डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर चेक कर सकते है। पिछले कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2022 तक आवंटित सीट स्वीकार कर सकते हैं जबकि कॉलेज 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृत कर सकेंगे। उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है।

DU First Cut Off List 2022: ऐसे करें चेक

उम्मीदवार सबसे पहले डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।

फिर क्रेडेंशियल डिटेल लॉगिन करें।

अब आपका सीट अलाटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट देखें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डीयू यूजी 2022 दाखिले से जुड़ी खास तारीखें

अलॉटेड सीट को लॉक करने की तारीख – 21 अक्टूबर तक

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख – 22 अक्टूबर 2022

एडमिशन फीस भरने की तारीख – 24 अक्टूबर

सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया का दूसरा दौर – 25 अक्टूबर से शुरू

डीयू की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी – 30 अक्टूबर

सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया का तीसर दौर – 4 नवंबर से शुरू

तीसरी मेरिट लिस्ट जारी – 10 नवंबर

स्पॉट एडमिशन लिस्ट जारी – 22 नवंबर 2022

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में मेडिकल, नर्सिंग मिलाकर कुल 91 कॉलेज हैं। मगर शीर्ष 10 कॉलेजों का अलग ही क्रेज है। देश के लाखों छात्र स्नातक इन्हीं कॉलेजों से करना चाहता हैं।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story