×

DU UG Admission 2022: स्पॉट राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, देखें शेड्यूल

DU UG Admission 2022: जो उम्मीदवार स्पॉट राउंड 2 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 29 Nov 2022 9:30 AM GMT
DU UG Admission 2022 spot round 2 registration process begins today see details schedule
X

DU UG Admission 2022 spot round 2 registration process begins today see details schedule (Social Media)

DU Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी डीयू यूजी एडमिशन 2022 के लिए स्पॉट राउंड 2 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 29 नवंबर, 2022 से शुरू करेगी। जो उम्मीदवार स्पॉट राउंड 2 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राउंड 2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2022 तक है। स्पॉट राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट 2 दिसंबर, 2022 को घोषित की जाएगी। उम्मीदवार आवंटित सीट को 3 दिसंबर से 4 दिसंबर, 2022 तक स्वीकार कर सकते हैं।

कॉलेज द्वार सत्यापन और असेप्टेंन्स प्रक्रिया 3 दिसंबर से 5 दिसंबर, 2022 तक कियें जाएंगे। उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 6 दिसंबर, 2022 तक है।

DU UG Admission 2022: Important Dates

  • राउंड 2 के लिए रिक्त सीटों की अलॉटमेंट तिथि - 28 नवंबर 2022 को शाम 5 बजे
  • स्पॉट राउंड 2 के लिए आवेदन, केवल सीडब्ल्यू, केएम अतिरिक्त सीटों के लिए अपग्रेड विंडो - 29 नवंबर, 2022, सुबह 10 बजे से 30 नवंबर, शाम 4.49 बजे तक।
  • स्पॉट राउंड अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने की तिथि - 2 दिसंबर शाम 5 बजे
  • उम्मीदवारों को आवंटित सीट 3 दिसंबर, सुबह 10 बजे से 4 दिसंबर, शाम 4.59 बजे तक स्वीकार करनी होगी।
  • कॉलेजों को 3 दिसंबर, सुबह 10 बजे से 5 दिसंबर, शाम 4.59 बजे तक सत्यापित और स्वीकृत करना है।
  • ऑनलाइन पेमेंट की आखिरी तारीख - 6 दिसंबर, शाम 4.59 बजे

डीयू ने जारी की ऑफिशियल नोटिस

नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार के लिए स्पॉट राउंड 2 में आवंटित सीट पर प्रवेश लेना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड I में सीट की पेशकश की गई थी, वे स्पॉट राउंड 2 में भाग नहीं ले पाएंगे।

इस बीच, यूनिवर्सिटी ने स्पॉट राउंड 2 के लिए खाली सीट मैट्रिक्स भी जारी किया है। सीट मैट्रिक्स की जांच के लिए उम्मीदवारों को डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story