×

DU UG Admissions 2022: आज जारी होगा डीयू यूजी स्पॉट राउंड लिस्ट, ऐसे करें चेक

DU Admissions 2022: जो उम्मीदवार सीएसएएस के लिए स्वंय को पंजीकृत किये है, वे यूओडी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से वैकेंट सीटों की जांच कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 20 Nov 2022 11:56 AM GMT
DU UG Admissions 2022 spot round list released today check here
X

DU UG Admissions 2022 spot round list released today check here (Social Media)

DU UG Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय आज यानी 20 नवंबर, 2022 को डीयू यूजी एडमिशन 2022 सीएसएएस स्पॉट राउंड रिक्त सीटों के लिए लिस्ट जारी करेगा। जो उम्मीदवार सीएसएएस के लिए स्वंय को पंजीकृत किये है, वे यूओडी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से वैकेंट सीटों की जांच कर सकते हैं।

उम्मीदवार 21 नवंबर से 22 नवंबर, 2022 तक स्पॉट अलॉटमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। फर्स्ट स्पॉट अलॉटमेंट लिस्ट 23 नवंबर, 2022 को घोषित की जाएगी। उम्मीदवार 24 नवंबर से 25 नवंबर, 2022 तक आवंटित सीट को स्वीकार करेंगे। उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2022 तक है।

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक फर्स्ट स्पॉट एडमिशन लिस्ट घोषित होने के बाद पहले से प्रवेशित सभी उम्मीदवारों का प्रवेश लॉक कर दिया जाएगा। उन्हें अपग्रेड के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

इसी तरह, प्रवेशित उम्मीदवारों को फर्स्ट स्पॉट एडमिशन राउंड लिस्ट घोषित होने पर उन्हें प्रवेश वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि जरूरत पड़ने पर यूनिवर्सिटी बाद में और स्पॉट एडमिशन राउंड की घोषणा कर सकती है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

दिल्ली विश्वविद्यालय स्पॉट प्रवेश सूची रिक्त सीटों की दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र प्रत्येक कॉलेज और कार्यक्रम में उपलब्ध रिक्त सीटों की जांच कर सकते हैं, जिसके आधार पर वे स्पॉट एडमिशन राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

DU Spot Admission Vacancy list ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश पोर्टल पर जाएं।
  • फिर डीयू स्पॉट एडमिशन वैकेंट लिस्ट पर क्लिक करें।
  • प्रत्येक कॉलेज और कार्यक्रम में उपलब्ध खाली सीटों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।
  • आगे के संदर्भ के लिए डीयू स्पॉट एडमिशन वैकेंट लिस्ट डाउनलोड करें।
  • इसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

DU Spot Admission vacant seats 2022

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story