×

GATE 2024: गेट परीक्षा की आंसर-की gate2024.iisc.ac.in पर जारी, कल खुलेगी ऑब्जेक्शन विंडो

GATE 2024 Answer Key: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 (GATE) की आंसर-की को चैलेंज करने की विंडो गुरूवार 22 फरवरी 2024 को ओपन होगी. अन्य जानकारी के लिए आगे पढ़े.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 21 Feb 2024 10:36 AM GMT
GATE 2024: गेट परीक्षा की आंसर-की gate2024.iisc.ac.in पर जारी, कल खुलेगी ऑब्जेक्शन विंडो
X

GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 (GATE) की आंसर-की को चैलेंज करने की विंडो गुरूवार 22 फरवरी से खुलने वाली है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बैंगलोर ने इसकी जानकारी अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर दी है। GATE के सभी विषयों की आंसर-की व केश्वन पेपर अधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।

IISc ने कहा हैं कि मास्टर आंसर-की को मास्टर क्वेशन पेपर के साथ मिलान करके देखना है। परीक्षा में उम्मीदवार कंसोल पर जिस क्रम में प्रश्न व विकल्प आए थे। वे मास्टर क्वेशन पेपर में दिखाई देने वाले क्रम से अलग हो सकता है। जो उम्मीदवार आंसर-की से असंतुष्ट नहीं है। उन्हें 22 फरवरी से 25 फरवरी के बीच शिकायत दर्ज करने की अनुमति दी जाएगी। GATE 2024 के परिणाम 16 मार्च को घोषित हो जाएंगे। स्कोरकार्ड 23 मार्च से उपलब्ध कराए जाएंगे।

कैसे चेक करे GATE 2024 Answer Key-

उम्मीदवारो को अपने स्कोर की सही गणना करने के लिए GATE के मास्टर-क्वेशन पेपर व मास्टर की का प्रयोग करना चाहिए। एग्जाम में गलत जवाब होने पर नेगेटिव मार्किंग लागू की गई थी। प्रत्येक एक नंबर वाले MCQ के लिए गलत उत्तर देने पर नंबर का एक तिहाई काटा जाएगा। तो वहीं प्रत्येक दो-अंक वाले MCQ के लिए दो-तिहाई अंक काटे जाते है।

  • GATE 2024 आंसर-की चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज ओपन होने पर अलग-अलग विषयों के आंसर-की के लिंक दिए हुए हैं।
  • इसके बाद लिंक को क्लिक करने पर एक नई विंडो खुलेगी।
  • जिसके बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • फिर पीडीएफ में आपको क्वेशन नंबर, सेशन, क्वेशन टाइप (MCQ आदि) , सेक्शन, सही जवाब और सही जवाब के मार्क्स दिए गए हैं।

GATE 2024 Answer Key पर आपत्ति कैसे दर्ज करे-

  • गेट आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए GATE ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पर जाए।
  • जिसके बाद अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • इसके बाद वो पेपर चुने जिसके आंसर-की में आपको आपत्ति है।
  • फिर ‘रेज ऑब्जेक्शन’ बटन पर क्लिक करें
  • इसके बाद मास्टर आंसर-की के उस क्वेशन को ढूंढ़े जिसमें गलती लग रही हैं।
  • उसमें क्वेशन आईडी के साथ उसका सही जवाब लिखें।
  • बता दे कि जवाब के साथ पीडीएफ फाॅर्म में क्वेशन आईडी के साथ अपने उत्तर के सहायक दस्तावेज भेज दे।
  • ऑब्जेक्शन फीस भरने के बाद सब्मिट करें। यदि ऑब्जेक्शन वैध हुआ तो ऑब्जेक्शन फी वापस मिल जाएगी।

GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट ( सीबीटी) मोड में हुई थी। GATE Cut-Off Score उपलब्ध सीटों की कुल संख्या के आधार पर तय किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story