×

CBSE Date Sheet 2024: सीबीएसई 10वी व 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहाँ से करे डाउनलोड

CBSE Board Exam 2024 Class 10th &12th Date Sheet: सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 13 मार्च 2024 तक और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 12 Dec 2023 12:26 PM GMT
CBSE Date Sheet 2024: सीबीएसई 10वी व 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहाँ से करे डाउनलोड
X

CBSE Board Exam 2024 Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दिया गया हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल इसकी अधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। यहाँ से ही छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024, 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी। ।

CBSE Board Exam 2024 डेटशीट जारी-

डेटशीट जारी करने के बाद बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा। हॉल टिकट 10वीं व 12वीं के छात्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। बिना हॉल टिकट के किसी भी छात्र को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बता दे कि 2023 में सीबीएसई (CBSE Board Exam 2024 Date) बोर्ड परीक्षा की डेटशीट दिसंबर में जारी किया गया था। और परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 21 मार्च को व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त हुई थी। पेपर एक ही पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुआ था। इस बार सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी व 2 अप्रैल 2024 को समाप्त हो जाएगी। सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 13 मार्च 2024 तक और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी

CBSE Board Exam 2024 Class 10th Date Sheet-

कक्षा 10वीं के लिए परीक्षाएं 19 फरवरी, 2024 को शुरू होंगी। .संस्कृत की 21 फरवरी, 2024 को हिंदी की परीक्षा 21 फरवरी व अंग्रेजी की परीक्षा 26 फरवरी 2024 और विज्ञान 2 मार्च 2024 को गृह विज्ञान 4 मार्च, 2024 को निर्धारित है, उसके बाद समाज 7 मार्च 2024 को विज्ञान,11 मार्च 2024 को गणित और 13 मार्च 2024 को सूचना प्रौद्योगिकी की परीक्षा

CBSE Board Exam 2024 Class 12th Date Sheet-

12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 2 अप्रैल 2024 तक होगी।

सीबीएसई डेट शीट कैसे डाउनलोड करें (How to download CBSE Board Date Sheet 2024)-

  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक CBSE Board Exam 10th/ 12th Date Sheet 2024 पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ पीडीएफ के रूप में डेटशीट आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।

नहीं जारी होगा टॉपर्स लिस्ट-

सीबीएसई टॉपर्स की लिस्ट इस बार नहीं जारी करेगा। 2023 में भी सीबीएसई ने टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की थी। बोर्ड परीक्षा 2024 से संबंधित जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story