×

Bihar Board द्वारा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करे डाउनलोड

Bihar Board Date Sheet 2023: बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओ की तारीखो के साथ ही साथ इसका एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया हैं, उम्मीदवार ऐसे करे डाउनलोड

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 25 Dec 2023 12:07 PM GMT
Bihar Board द्वारा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करे डाउनलोड
X

Bihar Board 2023 Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। इंटरमीडिएट के छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र इस बात का ध्यान दे कि एडमिट कार्ड 9 जनवरी 2023 तक ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद बीएसई की अधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

ऐसे में 12वीं के सभी छात्र 9 जनवरी 2024 से पहले अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर ले। बिना प्रवेश पत्र को कोई भी छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा में नहीं शामिल हो सकता हैं। परीक्षा केंद्रों पर आवंटित सभी छात्रों के प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा केंद्र अधीक्षक द्वारा निर्धारित तिथि व पाली के अनुसार 10 जनवरी से 20 जनवरी 2024 की अवधि में आयोजित की जाएगी। बीएसईबी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस संबंध में सूचना प्रकाशित की हैं।

अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी 2024 से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड जल्द ही लिखित परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने हॉल टिकट जनवरी 2024 में जारी किया जाएगा। बीएसईबी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 जनवरी 2023 को जारी किया था। तो वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2023 से किया गया था।

बता दे कि बीएसईबी ने बोर्ड परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया हैं। बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। तो वहीं बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। तो वहीं 10वीं एग्जाम के लिए भी हॉल टिकट नहीं जारी किया गया हैं। बिहार बोर्ड ने 4 दिसंबर 2023 को डेटशीट जारी किया था। इसकी अधिकारिक वेबसाइट से बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

साभार- Apna Bharat

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story