×

SBI Clerk Admit Card 2023: एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जाने परीक्षा की तिथि

SBI Clerk Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इसकी अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया गया हैं तो वहीं परीक्षाओं का आयोजन 5 जनवरी 2024 से होगा.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 27 Dec 2023 7:43 AM GMT
SBI Clerk Admit Card 2023: एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जाने परीक्षा की तिथि
X

SBI Clerk Admit Card 2023: एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना बता दे कि भारतीय स्टेट बैंक ने क्लैरिकल कैडर में जूनियर एसोशिएट्स के 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारो के प्रवेश पत्र (SBI Clerk Admit Card 2023) जारी कर दिए गए हैं। बैंक द्वारा कॉल लेटर कल यानि 26 दिसंबर 2023 को जारी किया गया हैं। जिसे उम्मीदवार परीक्षा तिथि तक डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दे कि एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना 17 नवंबर को जारी की गई थी व आवेदन की प्रक्रिया 7 दिसंबर 2023 तक चली थी। इसके बाद अब प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाना हैं। जिसके लिए प्रवेश पत्र (SBI Clerk Admit Card 2023) जारी किया गया हैं।

ऐसे करे एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड (SBI Clerk Admit Card 2023) डाउनलोड-

  • एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पहले चरण के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर ले व प्रिंट ऑउट निकाल ले।

SBI Clerk Exam Date 2023-

एडमिट कार्ड जारी करने से पहले ही एसबीआई द्वारा परीक्षा की तिथियों की घोषणा की जा चुकी हैं। बैक द्वारा जारी अपडेट के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 व 6 जनवरी तथा 11 व 12 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा।

साभार- Apna Bharat

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story