×

यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024 क्लास 10वी व 12वीं के लिए यहाँ से करे डाउनलोड

UP Board Exam 2024 10th,12th Model Paper: यूपी बोर्ड मॉडल पेपर क्लास 10वीं व 12वीं के लिए डाउनलोड करने के लिए अभ्यार्थी नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं..

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 19 Dec 2023 1:39 PM GMT
यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024 क्लास 10वी व 12वीं के लिए यहाँ से करे डाउनलोड
X

UP Board Exam 2024 10th,12th Model Paper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से अगले साल होने वाली यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी हो चुकी हैं। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रो के पास अब परीक्षा के लिए ज्यादा समय नहीं शेष बचा हुआ हैं क्योकि परीक्षा को अब 2 महीने का ही वक्त हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए मॉडल पेपर जारी किया गया हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा की तैयारी के लिए UPMSP की तरफ से हर एक सब्जेक्ट के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया गया हैं। परीक्षा की अच्छी की तैयारी के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की तरफ से जारी मॉडल पेपर की मद्द से बोर्ड परीक्षा की सही से तैयारी कर सकते हैं। इस मॉडल पेपर में प्रश्नों के प्रकार ठीक वैसे ही होते हैं। जैसे मुख्य परीक्षाओं में आने वाले हैं। मॉडल पेपर से प्रैक्टिस करने से आप अपनी स्पीड भी तेज कर सकते हैं।

UP Board Class 10th, 12th Exam Pattern 2024 (यूपी बोर्ड क्लास 10वीं व 12वीं एग्जाम पैटर्न 2024)-

यूपी बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाएं 3 घंटे 15 मिनट की होगी। इसमें 3 घंटे का समय पेपर लिखने के लिए होगा। तो वहीं शरूआत के 15 मिनट पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा। पेपर दो खंड में होगा। पहला खंड बहुविकल्पीय सवालों का होगा। इसके लिए ओएमआर शीट पर जवाब देना होगा। दूसरा खंड वर्णनात्मक सवालों का होगा। ज्यादा जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

यूपी बोर्ड क्लास 10वीं, 12वीं मॉडल पेपर ऐसे करे डाउनलोड (UP Board Model Paper Class 10th, 12th 2024)-

  • यूपी बोर्ड मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक Model Papers पर क्लिक करे।
  • इसके बाद Model Paper All Subject Class wise 2023-24 के लिंक पर क्लिक करे।
  • इसके बाद के लिंक Download Model Paper पर क्लिक करे।
  • सब्जेक्ट के आगे दिए लिंक पर क्लिक करे।
  • इसके बाद पीडीएफ फॉर्मेट में पेपर ओपन हो जाएगा।

साभार- Apna Bharat

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story