×

UPSC Combined Geo-Scientist फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करे चेक

UPSC Combined Geo-Scientist Final Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं, इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक करे रिजल्ट

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 13 Jan 2024 11:35 AM GMT
UPSC Combined Geo-Scientist फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करे चेक
X

UPSC Combined Geo-Scientist Final Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारो को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

यूपीएससी ने 258 उम्मीदवारो को चार पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में भूवैज्ञानिक समूह ए भूभैतिकीविद समूह ए व केमिस्ट समूह ए साथ ही केंद्रीय भूजल बोर्ड ने हाइड्रोजियोलॉजी वैज्ञानिक ग्रुप ए रासायनिक वैज्ञानिक ग्रुप ए व भूभौतिकी वेज्ञानिक ग्रुप बी के पदों पर नियुक्ति के पदों पर नियुक्ति के लिए रिकमंड किया गया है।

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन फरवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभिक) परीक्षा, 24 और 25 जून 2023 को आयोजित मेंस परीक्षा और नवंबर और दिसंबर 2023 के महीनों में पर्सनालिटी टेस्ट के रिजल्ट के आधार पर किया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

ऐसे चेक करे रिजल्ट-

  • संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ पर फाइनल रिजल्ट कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (मेंस) एग्जाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद रिजल्ट पीडीएफ के रूप में आ जाएगा।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद उम्मीवदार डाउनलोड कर ले।
  • फिर उसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story