UP Police Constable परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज uppbpb.gov.in पर जारी होगा, जानिए परीक्षा की तिथि

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप इसकी अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा, जानिए कब जाएगा एडमिट कार्ड

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 10 Feb 2024 6:58 AM GMT (Updated on: 10 Feb 2024 7:04 AM GMT)
UP Police Constable परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज uppbpb.gov.in  पर जारी होगा, जानिए परीक्षा की तिथि
X

UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) आज, 10 फरवरी को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप यानी की प्री एडमिट कार्ड जारी करेगा। स्लिप UPPRPB इसकी अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर के जरिए सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते है। इस संबंध में बोर्ड ने नोटिस भी जारी किया है। कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 व 18 फरवरी को किया जाएगा। आज हम आपको बताते है कि एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जाएगा।

कांस्टेबल भर्ती के लिए लगभग 50 लाख अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। भर्ती परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली में एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड-

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यार्थियों को आवेदन संख्या व जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। हॉल टिकट पर उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का दिन, शिफ्ट,समय व परीक्षा केंद्र का स्थान आदि कई महत्वपूर्ण चीजे लिखी होगी।

बता दें कि राज्य के 75 जिलों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे। जिसके लिए राज्य में 3 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसलिए किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी के माध्यम से पूरी परीक्षा की निगरानी करेंगे। इन सीसीटीवी का कंट्रोल रूम पुलिस कार्यालय में स्थापित किया जाएगा। जहाँ पुलिस टीम सभी परीक्षार्थियों पर पैनी नजर रखेगी।

ऐसे डाउनलोड करे प्री एडमिट कार्ड-

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज ओपन होने के बाद परीक्षा शहर लिंक पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां ‘शहर सूचना’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन संख्या आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें.
  • अंत एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

साभार- Apna Bharat

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story