×

FMGE December 2022: इस तिथि से करें NBE एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन

FMGE December 2022: NBE एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर, 2022 से शुरू है, जबकि आवदेन करने की अंतिम 29 सितंबर, 2022 है।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 9 Sep 2022 11:48 AM GMT
FMGE December 2022 apply from 9 september syllabus and application
X

FMGE December 2022 apply from 9 september syllabus and application (Social Media)

FMGE December 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) दिसंबर 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in.के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर, 2022 से शुरू है, जबकि आवदेन करने की अंतिम 29 सितंबर, 2022 है।

आपको बता दें कि FMGE परीक्षा 4 दिसंबर, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के नतीजें 30 दिसंबर, 2022 को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

How to Apply FMGE Exam 2022: ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध FMGE December 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन (FMGE 2022 login)विवरण दर्ज करे और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • वेरीफिकेशन पेज डाउनलोड करे और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड अपने पार कॉपी रखें।

FMGE 2022 registration: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे FMGE दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ लें। कृपया पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा की योजना और अन्य विवरण के लिए NBEMS की वेबसाइट https://nbe.edu.in (9 सितंबर 2022 से) पर सूचना बुलेटिन देखें।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story