×

ला मार्टीनियर कॉलेज में खुलेगा फ्रेंच सेंटर, जनवरी से शुरू होंगी क्लासेस

priyankajoshi
Published on: 13 Oct 2016 12:26 PM GMT
ला मार्टीनियर कॉलेज में खुलेगा फ्रेंच सेंटर, जनवरी से शुरू होंगी क्लासेस
X

लखनऊ : लखनऊ यूनिवर्सिटी (एलयू) और इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज (ईएफएल) के बाद राजधानी में फ्रेंच एजुकेशन का एक और बड़ा सेंटर खुलने जा रहा है। यह सेंटर यूपी में पहली बार खुलेगा।

ये भी पढ़ें... लॉ मार्टीनियर ब्वॉयज में नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 1 नवंबर से मिलेंगे फॉर्म

ला मार्टीनियर बॉयज कॉलेज में रविवार को इंडो-फ्रेंच कल्चरल रिलेशनशिप को बढ़ावा देने के लिए पेरिस की फाउंडेशन आलियांज फ्रांसेज सेंटर की शुरुआत होगी। इस सेंटर का उद्घाटन फ्रांस के एंबेसडर अलेक्जेंडर जिएग्लर करेंगे। यह भारत का 14वां सेंटर होगा।

आगे की स्लाइड्स में देखिए क्लासेस से जुड़ी जानकारियां...

जनवरी से शुरू होंगी क्लासेस

-शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में सेंटर के निदेशक रिचर्ड फ्रैंको और लॉ मार्टीनियर कॉलेज के प्रिंसिपल कार्लाइल मैकफरलैंड ने इसकी जानकारी दी।

-रिचर्ड फ्रैंको ने बताया कि क्लासेस जनवरी से शुरू होंगी।

-इसमें 7 साल से लेकर 77 साल तक के लोगों को फ्रेंच भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना सिखाएंगे।

ये भी पढ़ें... CBSE NET परीक्षा का शेड्यूल जारी, 16 नवंबर तक करें ऑनलाइन ऑवेदन

-फ्रेंच एजुकेशन का सेंटर ला मार्टीनियर कॉलेज होगा।

-इस सेंटर पर आम लोगों के साथ-साथ शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

-6 लेवल के कोर्स में हर लेवल के लिए करीब साढ़े तीन महीने या 60 घंटों का होगा।

आगे की स्लाइड्स में जानिए अन्य जानकारियां...

8 घंटे की क्लासेस का मिल सकेगा ऑप्शन

-आमतौर पर सप्ताह में 4 घंटे की क्लासेस होती है।

-कक्षाओं के लिए अतिरिक्त समय निकालने वाले छात्रों के लिए 8 घंटे की क्लासेस का ऑफ्शन भी मिल सकता है।

-कॉलेज की ओर से उद्घाटन के बाद राजदूत अलेक्जेंडर के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें... SSC ने जारी किया CHSL एग्जाम का शेड्यूल, 7 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

-समारोह को दौरान कॉलेज बिलडिंग के मेंटेनेंस और रेनोवेशन करने में अंसारुद्दीन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

-इसके लिए फ्रेंच दूतावास की ओर से अंसारुद्दीन को सिल्वर मेडल भी मिलेगा।

आगे की स्लाइड्स में जानिए सेंटर के खुलने की वजह...

क्या है उद्देश्य?

-ला मार्टीनियर बॉयज में इस कैंपस को खोलने के पीछे एक बड़ा मकसद है।

-इस कॉलेज का नाम मेजर जनरल क्लाउड मार्टिन के नाम पर है।

-मार्टिन एक फ्रेंच अधिकारी थे।

ये भी पढ़ें... BSSC में स्‍टेनोग्राफर पद के लिए नोटिफिकेशन, 2 नवंबर तक करें अप्लाई

-इसी कारण एक तरह से संस्थान का फ्रांस से काफी जुड़ाव भी है।

-इस कॉलेज के स्टूडेंट्स पहले से ही फ्रेंच सीख रहे हैं।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story