×

GATE Admit Card: जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, जान लें जरूरी बातें

गेट 2021 की प्रवेश परीक्षा फरवरी में 5, 6, 7, 12, 13 और 14 तारीख को देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट (सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक) होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणा मार्च 2021 में जारी होगा।

Dharmendra kumar
Published on: 8 Jan 2021 1:59 PM GMT
GATE Admit Card: जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, जान लें जरूरी बातें
X
GATE 2021 के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। स्नातकोत्तर स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (GATE 2021) 5 फरवरी से 14 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2021 (GATE 2021) के एडमिट कार्ड को शुक्रवार को जारी कर दिया गया। IIT बॉम्बे की ओर से पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए GATE 2021 के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। स्नातकोत्तर स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (GATE 2021) 5 फरवरी से 14 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

जिन उम्मीदवारों ने पीजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए रजिट्रेशन किया है वह अपने गेट 2021 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड सकते हैं। एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड मिलने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से गेट 2021 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

गेट 2021 की प्रवेश परीक्षा फरवरी में 5, 6, 7, 12, 13 और 14 तारीख को देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट (सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक) होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणा मार्च 2021 में जारी होगा।

ये भी पढ़ें...MPPEB Recruitment 2021: 10 वीं पास के लिए 4000 पदों पर भर्तियां, जानें डिटेल

एडमिट कार्ड के बिना नहीं दे पाएंगे परीक्षा

https://appsgate.iitb.ac.in/

जिस उम्मीदवार के पास GATE 2021 एडमिट कार्ड नहीं होगा उनको प्रवेश परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवारों की जरूरी बात यह है कि वे हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को चेक कर लें। किसी भी समस्या या त्रुटि की जल्द से जल्द जांच करा लें।

ये भी पढ़ें...JEE Advanced date 2021: स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, यहां देखें नई व्यवस्था

एडमिट कार्ड पर जरूर चेक कर लें ये डिटेल

-उम्मीदवार का नाम

-उम्मीदवार की जन्म तिथि और अन्य व्यक्तिगत विवरण

-परीक्षा केंद्र का नाम और पता

-परीक्षा की तारीख और समय

-एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम

ये भी पढ़ें..IAS Interview Questions: सबसे ज्यादा बार पूछे गए ये प्रश्न, ये हैं उनके उत्तर

जानिए GATE Exam के बारे में

गेट परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए देश के अलग-अलग आईआईटी (IIT) में इंजीनियरिंग के पीजी कोर्सेस में एडमिशन मिलता है। इस बार आईआईटी बॉम्बे 27 विषयों के लिए इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story