×

GATE 2022 Score Card : IIT Kharagpur ने जारी किया गेट परीक्षा 2022 का स्कोरकार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

GATE 2022 Score Card : आप अपना स्कोरकार्ड गेट, 2022 की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 22 March 2022 10:29 AM GMT
GATE 2022 Score Card scorecard released by iit kharagpur gate iitkgp ac in how to check
X

गेट परीक्षा 2022 का स्कोरकार्ड

GATE 2022 Score Card : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने ऑफिशियल वेबसाइट पर गेट 2022 परीक्षा के स्कोकार्ड (GATE 2022 Score Card) जारी कर दिए हैं। बता दें, कि रिजल्ट देखें के लिए लिंक एक्टिवेट हो गया है। इसलिए जिन कैंडिडेट्स ने GATE 2022 परीक्षा में हिस्सा लिया था, वो अब अपना स्कोरकार्ड गेट, 2022 की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने गेट 2022 परीक्षा का रिजल्ट 17 मार्च, 2022 को ही जारी कर दिया था। गेट की परीक्षा (GATE Exam) 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित हुई थी। परीक्षा के दौरान कोरोना के सभी गाइडलाइन का पालन किया गया था। संस्थान ने 21 फरवरी को अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। जबकि, 25 फरवरी तक इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी थी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही रिजल्ट जारी किए गए।

एग्जाम में शामिल कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर उपलब्ध लिंक के जरिए GATE 2022 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यहां बता दें, कि GATE 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा। हम यहां बता रहे हैं कि आप गेट 2022 स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड कैसे कर सकते हैं।

ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड :

- सबसे पहले, गेट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर विजिट करें।

- फिर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गेट 2022 के स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।

- अब दिए गए स्कोर कार्ड लिंक में कैंडिडेट को GATE 2022 लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

- अब आपकी स्क्रीन पर गेट 2022 स्कोर कार्ड प्रदर्शित होगा।

- आगे के संदर्भ के लिए GATE 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर रख लें। ये भविष्य में आपके काम आएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story