GATE 2025: 24 अगस्त से शुरू होंगे "GATE 2025" रजिस्ट्रेशन, ये रहा परीक्षा कार्यक्रम और प्रश्नपत्र पैटर्न

GATE 2025: GATE परीक्षा का उद्देश्य क्या है- ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) का उद्देश्य भारत में सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में जानी जाती हैI इंजीनियरिंग और विज्ञान जैसे विषयों में कैंडिड्ट्स की क्षमता की जांच करना है इस परीक्षा का उद्देश्य है

Garima Shukla
Written By Garima Shukla
Published on: 8 Aug 2024 12:16 PM GMT (Updated on: 8 Aug 2024 12:23 PM GMT)
GATE 2025: 24 अगस्त से शुरू होंगे GATE 2025 रजिस्ट्रेशन, ये रहा परीक्षा कार्यक्रम और प्रश्नपत्र पैटर्न
X

GATE EXAM 2025: जो स्टूडेंट्स बेसब्री से GATE 2025 के आवेदन का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए एक बेहतर खबर है I भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-IIT रूड़की द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन डेट और परीक्षा कार्यक्रम की अधिकृत सूचना आ चुकी है I इंट्रेस्टेड कैंडिडेट gate 2025.iitr.ac.in पर GATE 2025 परीक्षा संबंधी पूरी डिटेल देख सकते हैं।

GATE 2025: ये है पूरा परीक्षा कार्यक्रम

GATE 2025: रुड़की IIT कर रही है GATE EXAM का आयोजन

हर वर्ष एक अलग यूनिवर्सिटी GATE EXAM का आयोजन करती है इस वर्ष GATE 2025 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की द्वारा आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण 24 अगस्त, 2024 से शुरू हो जाएंगेI
संस्थान द्वारा पंजीकरण शुरू होने की सूचना अधिकृत वेबसाइट पर दी जाएगी I इसलिए कैंडिडेट्स अपडेट्स के लिए गेट नोटिफिकेशन पर नजर बनाये रखें

GATE 2025: आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क भरने करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2024 तक निर्धारित हैI देरी से आवेदन करने पर विलंब शुल्क के साथ कैंडिडेट 7 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

GATE 2025: एग्जाम डेट

GATE 2025 के लिए gate2025.iitr.ac.in पर जारी निर्देश के अनुसार GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित करने की योजना है।

GATE 2025: परीक्षा शहर

GATE 2025 परीक्षा जिस शहर में की जाएगी उसकी अधिकृत सूची भी घोषित कर दी गई है। परीक्षा शहरों को 8 जोन में विभाजित किया गया है।.

GATE 2025: दो शिफ्ट में परीक्षा

GATE 2025 परीक्षा CBT मोड यानि कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। ये परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में संचालित होगी I पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी और शाम 5:30 बजे तक सम्पन्न होगीI

GATE 2025 प्रश्नपत्र पैटर्न

आईआईटी-रुड़की द्वारा परीक्षा पैटर्न के लिए एक अधिकृत सूचना दी गयी हैI GATE 2025 में 30 प्रश्न पत्र होंगे। सभी प्रश्नपत्र अंग्रेजी माध्यम में होंगे। इस परीक्षा की समयावधि 3 घंटे होगी और GATE स्कोर कार्ड तीन साल तक मान्य होंगे।

GATE 2025 मार्किंग पैटर्न

मार्किंग पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक या 2 नंबर का होता है। बहुविकल्पीय प्रश्न में प्रत्येक गलत के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है I इस प्रकर 1 अंक वाले प्रश्न के गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। 2 अंकों वाले एमसीक्यू के गलत उत्तर के लिए 2/३ अंक काटे जाएंगेI


Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story