×

Gujarat Board Exam Result 2021: गुजरात में 12वीं सांइस का रिजल्ट जारी, 1.40 लाख स्टूडेंट्स कर लें चेक

Gujarat Board Exam Result 2021: गुजरात बोर्ड में 12वीं साइंस की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। 1.40 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य का फैसला हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 17 July 2021 4:08 AM GMT (Updated on: 17 July 2021 4:46 AM GMT)
Gujarat Board Exam Result 2021: गुजरात में 12वीं सांइस का रिजल्ट जारी, 1.40 लाख स्टूडेंट्स कर लें चेक
X

Gujarat Board Exam Result 2021 : गुजरात बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। 12वीं के साइंस स्ट्रीम के छात्रों का बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स स्कूलों के जरीए अपना परिणाम जान सकते हैं और मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) के 12वीं साइंस स्ट्रीम में 1.40 लाख छात्र शामिल हुए थे।

दरअसल, आज 17 जुलाई को गुजरात सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन बोर्ड कक्षा 12 या HSC साइंस स्‍ट्रीम का एक्जाम रिजल्‍ट जारी हो गया है। स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर विजिट कर कक्षा 12वीं के GSEB रिजल्‍ट को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए इंडेक्स नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

3,245 स्‍टूडेंट्स A1 ग्रेड से पास

जानकारी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा में 1,07,264 स्‍टूडेंट्स रिजस्टर्ड थे, सभी परीक्षा में पास हो गए हैं। इसमें 63,028 लड़के शामिल हैं और 44,236 लड़कियां हैं। गुजरात बोर्ड में ग्रेड सिस्टम है। परीणाम के तहत कुल 3,245 स्‍टूडेंट्स A1 ग्रेड से पास हुए। वहीं 15,254 छात्र A2 ग्रेड, 24,757 स्टूडेंट्स B1 ग्रेड और 26,831 बच्चे B2 ग्रेड से पास हुए हैं। इसके अलावा 289 छात्रों को E1 और 04 छात्रों को E2 ग्रेड मिला है।

गुजरात बोर्ड में जल्द ही छात्रों को मार्कशीट, प्रमाण पत्र और पुनर्मूल्यांकन और पुन: सत्यापन के वितरण की तारीखों की सूचना देगा।

GSEB HSC 12th Result

-आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

-परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

-क्रेडेंशियल का उपयोग करके Log-In करें।

-रिजल्ट उपलब्ध हो जाएगा, आगे के लिए एक प्रिंट आउट ले कर रख लें।

Shivani

Shivani

Next Story