गुरु पूर्णिमा पर स्वामी विवेकानंद के वो 11 विचार जो युवाओं के करियर निर्माण के लिए हैं जरूरी

युवाओं के करियर निर्माण में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है .गुरुओं के विचार युवाओं की दिशा को प्रेरित करते हैं.

Garima Shukla
Written By Garima Shukla
Published on: 21 July 2024 4:03 AM GMT (Updated on: 21 July 2024 4:46 AM GMT)
गुरु पूर्णिमा पर स्वामी विवेकानंद के वो 11 विचार जो युवाओं के करियर निर्माण के लिए हैं जरूरी
X

Guru poornima thoughts: आज 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है और ये दिन शैक्षिक और आध्यात्मिक दोनों रूप से बहुत महत्व रखता है. क्योंकि शास्त्रों में भी वर्णित है गुरु समाज के प्रणेता और पथ प्रदर्शक होते हैं. एक समाज का निर्माण भी युवाओं की सोच से होता है. ऐसे अवसर पर विश्वप्रसिद्ध गुरुओं के विचारो को जानना भी जरूरी हैं तो आइये आज इस विशेष दिन पर स्वामी विवेकानंद के 11 विचारों को जानते हैं जिनके वचन युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय हैं.

युवाओं के करियर निर्माण के लिए 11 सुविचार

1-बाहरी स्वभाव केवल अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप हैं।
2-एक विचार लें और इसे ही अपनी जिंदगी का एकमात्र विचार बना लें।
3-युवा वही होता है, जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।
4-उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।
5-ख़ुद को कमज़ोर समझना सबसे बड़ा पाप है।
6-सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।
7-विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहां हम खुद को मज़बूत बनाने के लिए आते हैं।
8- शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं।
9-दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।
10--सब कुछ खोने से ज्यादा बुरा उस उम्मीद को खो देना जिसके भरोसे हम सब कुछ वापस पा सकते हैं।
11-ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हांथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।


Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story