TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

पढ़ाई में भारतीय पेरेंट्स और छात्रों की कितनी है रूचि, पढ़ें ये रिपोर्ट

Shivakant Shukla
Published on: 21 Nov 2018 10:52 AM GMT
पढ़ाई में भारतीय पेरेंट्स और छात्रों की कितनी है रूचि, पढ़ें ये रिपोर्ट
X

शिवाकान्त शुक्ल

लखनऊ: भारत में बच्चों की शिक्षा को लेकर माता पिता की क्या सोच है इसके बारे में एक अध्ययन से कुछ बेहद खास जानकारी निकलकर सामने आई हैं। इसके लिए भारत के 4,400 शिक्षक और 3,800 छात्रों से विभिन्न विषयों पर आधारित शिक्षा, पसंदीदा करियर विकल्प, उनके स्कूलों द्वारा प्रदान किए जाने वाले पाठ्यक्रम आदि के बारे में पूछा गया तो जो बात निकलकर सामने आई है वह नीचे रिपोर्ट में है-

स्कूलों में माता-पिता की दिलचस्पी:

टाइम्स आॅफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा में गहरी दिलचस्पी लेते हैं, 66% लोग विद्यालय में हो रहे दैनिक गतिविधियों के बारे में पता करते हैं और लगभग 50% स्कूल के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। एक तिहाई माता-पिता का अपने कामों में लगे रहते हैं। 21.3% अभिभावक अतिरिक्त क्रियाकलापों में समय देना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें— इस एक्ट्रेस ने बताई आपबीती,पति कहता था कॉलगर्ल, अब लिया अलग होने का फैसला

स्कूल के अतिरिक्त पढ़ाई:

भारतीय छात्र सबसे अतिरिक्त कक्षाएं और शिक्षण प्राप्त करते हैं। इसमें चीन दूसरे स्थान पर है। गणित मुख्य विषय के रूप में 74% लोग पढ़ते हैं। 32% के करीब छात्र ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं। 72% लोगों ने कहा कि वे पढ़ाई के लिए अतिरिक्त पढ़ाई के माध्यमों का उपयोग करते हैं। ये अन्य देशों की अपेक्षा से आगे हैं। अधिकांश शिक्षकों (60.4%) का मानना ​​है कि परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर है।

डॉक्टर या इंजीनियरों?

यदि हम डॉक्टर या इंजीनियर बनने की बात करें तो पायेंगे कि 16% छात्र इसमें रूचि रखते हैं। वैश्विक स्तर पर जिसमें भारत भी शामिल है इसमें (8%) छात्र वैज्ञानिक बनना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें— शादी के 3 दिन बाद तक यहां टॉयलेट जाने पर रहती है मनाही, नहीं तो होता है अपशकुन

पसंदीदा विषय के चुनाव:

जो छात्र करियर को ध्यान में रखकर विषय का चुनाव करते हैं। उनमें 84.7% छात्र अंग्रेजी और दूसरा सबसे लोकप्रिय विषय गणित (78%) है, इसके बाद भौतिकी (73.1%) और रसायन विज्ञान (71.8%) छात्रों का पसंदीदा विषय है। करीब 47.8% छात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बनने के लिए कंप्यूटर विज्ञान का विषय चुनते हैं।

अध्ययन के अलावा बच्चों में खेल के प्रति रूचि :

74% भारतीय छात्र पढ़ाई के अतिरिक्त खेल गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं। 3% छात्र सप्ताह में छह घंटे से अधिक समय के खेल में देते हैं। 36.7% छात्र लगभग 60 मिनट खेलते हैं। 26% से अधिक स्कूली बच्चे स्कूल में कोई खेल नहीं खेलते हैं। बच्चों के पसंदीदा खेल में बैडमिंटन, बास्केटबाल, फुटबॉल और क्रिकेट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें— विस्फोटक सामग्रियों से कितनी सुरक्षित है भारतीय सेना!

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story