×

HRD मिनिस्ट्री ने IIM-A को दिया सुझाव, 860 सीटों को बढ़ाकर 1200 करने की योजना

देश के टॉप बिजनेस स्‍कूल्‍स में जाने माने इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIM-A) ने MBA कोर्स के लिए बड़ी संख्‍या में सीटें बढ़ाने का निर्णय किया है। इसके अनुसार जल्‍द ही IIM-A में पोस्‍ट ग्रेजुएट कोर्स इन मैनेजमेंट (PGP) में सीटें बढ़ेंगी। वर्तमान की 860 सीटों को बढ़ाकर 1200 सीटें करने की योजना है।

priyankajoshi
Published on: 23 Jan 2017 11:10 AM GMT
HRD मिनिस्ट्री ने IIM-A को दिया सुझाव, 860 सीटों को बढ़ाकर 1200 करने की योजना
X

नई दिल्ली : देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में से एक जाने माने इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIM-A) ने एमबीए कोर्स के लिए बड़ी संख्‍या में सीटें बढ़ाने का निर्णय किया है।

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट मिनिस्ट्री के IIM-A में सीटों की संख्‍या बढ़ाने के सुझाव के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार जल्‍द ही IIM-A में पोस्‍ट ग्रेजुएट कोर्स इन मैनेजमेंट (PGP) में सीटें बढ़ेंगी। वर्तमान की 860 सीटों को बढ़ाकर 1200 सीटें करने की योजना है।

आगे की स्लाइड्स में जानें जल्द बढ़ेंगी सीटें...

जल्द बढ़ेंगी सीटें

-फिलहाल IIM-A में 1100 छात्रों के लिए सीटें हैं।

-जिसमें 400 सीटें बढ़ाई जाएंगी, उन्‍हें पोस्‍ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर एग्‍जीक्‍यूटिव (PGPEX) फेलो प्रोग्राम्‍स में शामिल होगी। इसी तरह के अन्‍य कोर्सेज में भी होगा।

-कुछ संख्‍या PGP के अनुसार भी बढ़ाई जाएगी।

-मगर अभी इन सीटों की संख्‍या का खुलासा नहीं किया गया है।

आगे की स्लाइड्स में जानें सीटें बढ़ने में कितना समय लगेगा

सीटें बढ़ने में लगेगा समय

-सूत्रों के मुताबिक ये सीटें बढ़ने में अभी 5 साल का समय लग सकता है।

-इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा।

-पहले चरण को 3 साल के अंदर पूरा होगा, जिसमें PGP की सीटें बढ़ेंगी।

-अगले 2 साल में PGPEX की सीटें बढ़ेंगी।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story