×

एचआरडी मंत्रालय रिपोर्ट: देश के 150 जिलों में केवी व 50 में नहीं हैं नवोदय विद्यालय

Shivakant Shukla
Published on: 1 Oct 2018 8:22 AM GMT
एचआरडी मंत्रालय रिपोर्ट: देश के 150 जिलों में केवी व 50 में नहीं हैं नवोदय विद्यालय
X

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय को लेकर एक रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में इससे सम्बन्धित कितने विद्यालय चलाये जा रहे हैं। संसद के मानसून सत्र के दौरान एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश के करीब 150 जिलों में केंद्रीय विद्यालय और 50 जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालय अभी भी नहीं हैं।

देश के सभी जिले में एक-एक नवोदय विद्यालय स्वीकृत: रिपोर्ट

बता दें कि मध्य दिल्ली, मुम्बई, मुम्बई उप शहरी, हैदराबाद, कोलकाता जिलों में नवोदय विद्यालय मंजूर नहीं किये गए हैं क्योंकि इन जिलों में कोई ग्रामीण आबादी नहीं है। जबकि केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना नवंबर 1962 में और नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना 1985 में हुई थी।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु ने अब तक नवोदय विद्यालय योजना को स्वीकार नहीं किया है। मंत्रालय के रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के सभी जिले में एक-एक नवोदय विद्यालय स्वीकृत किये गए हैं।

इन इन जिलों में नहीं है केवी और जेएनवी

आंकड़ो से मिली जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के 26 जिले, मणिपुर के सात जिले, अरूणाचल प्रदेश, असम के छह-छह जिले, पश्चिम बंगाल के तीन जिले, हरियाणा, महाराष्ट्र के एक-एक जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय अभी भी नहीं है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story