×

ICSE 10th Result 2022: कानपुर की अनिका गुप्ता और बलरामपुर के पुष्कर त्रिपाठी की पहली रैंक, लखनऊ में प्रखर और सक्षम टॉपर

ICSE 10th Result 2022: आईसीएसई का रिजल्ट रविवार शाम 5 बजे घोषित किया गया। CISCE ने स्पष्ट किया कि वह अंतिम स्कोर पर पहुंचने के लिए सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 परीक्षाओं को समान वेटेज देगा।

Admin 2
Published on: 17 July 2022 11:58 AM GMT (Updated on: 17 July 2022 1:51 PM GMT)
ICSE 10th Result 2022: कानपुर की अनिका गुप्ता और बलरामपुर के पुष्कर त्रिपाठी की पहली रैंक, लखनऊ में प्रखर और सक्षम टॉपर
X
Click the Play button to listen to article

ICSE 10th Result 2022:आईसीएसई 10वीं के नतीजे 2022 (ICSE 10th Result 2022) घोषित। सीआईएससीई बोर्ड 10वीं क्लास नतीजे (CISCE Board class 10 result) डायरेक्ट और लिंक और कैसे देखें जानें यहां ICSE 10 वीं का परिणाम 2022 (घोषित) हो गया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) या कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। आईसीएसई का रिजल्ट रविवार शाम 5 बजे घोषित किया गया। CISCE ने स्पष्ट किया कि वह अंतिम स्कोर पर पहुंचने के लिए सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 परीक्षाओं को समान वेटेज देगा।

परिणाम परिषद के करियर पोर्टल - https://careers.cisce.org पर उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र www.cisce.org पर भी नतीजे देख सकते हैं।

खास बात छात्र परिणाम 09248082883 पर एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इस बीच, सीबीएसई कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परिणाम जुलाई 2022 के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। आईसीएसई परीक्षा में दो लाख 31 हजार 63 बच्चे बैठे थे। बच्चों का पास प्रतिशत 99.97 रहा है। लड़कों के मुकाबले इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.98 रहा है। चार छात्रों ने 99.8 प्रतिशत के साथ टाप किया है। 34 छात्रों की 99.6 प्रतिशत मार्क्स के साथ दूसरी रैंक आई है।

दो लड़कियों और एक लड़के समेत तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इन सभी छात्रों ने 99.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। पहली रैंक में पुणे के सेंट मैरी स्कूल से हरगुन कौर मथारू, कानपुर के शेलिंग हाउस स्कूल से अनिका गुप्ता, जीसस एंड मैरी स्कूल और कॉलेज बलरामपुर से पुष्कर त्रिपाठी हैं।

काल्विन तालुकदार्स कालेज के भी दो बच्चे प्रखर और सक्षम का नाम लखनऊ के टापर बच्चों में शामिल। दोनो को 99.40% नंबर मिले है।

Admin 2

Admin 2

Next Story