×

IIT JEE एडवांस में अस्पष्ट सवाल अटेम्प्ट करने पर मिलेगा बोनस मार्क्स

जेईई एडवांस 21 मई को हुआ था। इस पेपर में अस्पष्ट सवाल ( ऐम्बिग्यूस) पूछे गए थे। जिन छात्रों ने इन सवालों के उत्तर दिए है, उन्हें 11 मार्क्स बोनस के तौर पर मिलेगा। इन 3 सवालों में से 2 सवाल मैथ्स और 1 फिजिक्स के सेक्शन से था। दो और सवाल जिसमें 1 फिजिक्स और 1 कैमेस्ट्री से था। इसमें दोनों दोनों जवाब के लिए अंक दिए जाएंगे।

priyankajoshi
Published on: 5 Jun 2017 5:43 AM GMT
IIT JEE एडवांस में अस्पष्ट सवाल अटेम्प्ट करने पर मिलेगा बोनस मार्क्स
X

मुंबई: जेईई एडवांस 21 मई को हुआ था। इस पेपर में अस्पष्ट सवाल ( ऐम्बिग्यूस) पूछे गए थे। जिन छात्रों ने इन सवालों के उत्तर दिए है, उन्हें 11 मार्क्स बोनस के तौर पर मिलेगा। इन 3 सवालों में से 2 सवाल मैथ्स और 1 फिजिक्स के सेक्शन से था। दो और सवाल जिसमें 1 फिजिक्स और 1 कैमेस्ट्री से था। इसमें दोनों दोनों जवाब के लिए अंक दिए जाएंगे।

दरअसल, आईआईटी के एक्सपर्ट की ओर से परीक्षा के प्रश्नपत्र का इंटरनल रिव्यू किया गया था। जिसके बाद बोनस मार्क्स देने का यह निर्णय किया गया। जेईई एडवांस की 'आंसर की' रविवार को रिलीज की गई।

बोनस मार्क्स देने का फैसला सही

पेस जूनियर सायेंस कॉलेज के एक टीचर वीवी आचार्य कहना है कि रोटेशनल डाइनैमिक्स पर पूछे गए फिजिक्स के उस सवाल को कोई सॉल्व नहीं कर सकता था। टीचर ने कहा, ' यह स्पष्ट नहीं था कि सवाल में क्या पूछने और जानने की कोशिश की जा रही थी। आईआईटी ने बोनस मार्क्स देने का जो निर्णय किया है वह पूरी तरह से सही है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story