×

भारतीय वायु सेना ने एयरमैन के पदों पर निकाली नियुक्तियां, अंतिम तारीख 29 सितंबर

मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 50 प्रतिशत मार्क्स और मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश सब्जेक्ट्स के साथ 12वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इस लेवल पर इंग्लिश विषय में 50 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। न्यूनतम 50 पर्सेंट मार्क्स के साथ मेकेनिकल या इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ आईटी में 3 साल इंजीनियरिंग डिप्लोमा हो। डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक प्राप्त होंना जरुरी है। डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी विषय ना होने पर 10वीं या12वीं में इंग्लिश में 50 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है।

priyankajoshi
Published on: 21 Sep 2016 10:39 AM GMT
भारतीय वायु सेना ने एयरमैन के पदों पर निकाली नियुक्तियां, अंतिम तारीख 29 सितंबर
X

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने एयरमैन के पदों पर नियुक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। यह भर्तियां ग्रुप एक्स और ग्रुप 'वाई' ट्रेड में की जाएंगी। इन पदों के लिए केवल अविवाहित युवक अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑनलाइन प्रॉसेस 29 सितंबर तक आवेदन करें।

आगे की स्लाइड्स में जानिए एलिजिबिलटी और आवेदन से जुड़ी जानकारियां...ग्रुप 'एक्स' (टेक्निकल) ट्रेड एलिजिबिलटी

-मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 50 प्रतिशत मार्क्स और मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश सब्जेक्ट्स के साथ 12वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

-इस लेवल पर इंग्लिश विषय में 50 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए।

-न्यूनतम 50 पर्सेंट मार्क्स के साथ मेकेनिकल या इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ आईटी में 3 साल इंजीनियरिंग डिप्लोमा हो।

-डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक प्राप्त होंना जरुरी है।

-डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी विषय ना होने पर 10वीं या12वीं में इंग्लिश में 50 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है।

मेकेनिकल स्ट्रीम : इन सब्जेक्ट्स में से किसी एक में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।

मेकेनिकल इंजी., मेकेनिकल इंजी. (डिजाइन एंड ड्राफ्टिंग), मेकेनिकल इंजी. (फाउंड्री टेक्नोलाॠजी), मेकेनिकल इंजी. (मशीन टूल मेटेनेंस एंड रिपेयर्स), मेकेनिकल इंजी. (रेफ्रिजेरेशन एंड एसी), मेकेनिकल इंजी.(टूल एंड डाई), मेकेनिकल इंजी. (प्रोडक्शन), मेकेनिकल इंजी. (फेब्रिकेशन टेक्नोलाॠजी), मेकेनिकल इंजी. (कैड/ कैम डिजाइन एंड रोबोटिक्स), मेकेनिकल (एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी),

मैन्युफैक्चरिंग इंजी./ टेक्नोलॉजी, प्रोडक्शन इंजी., ऑटोमोबाइल इंजी., एडवांस्ड डिप्लोमा इन रेफ्रिजेरेशन एंड एसी, मेकेट्राॠनिक्स।

इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ आईटी स्ट्रीम (इन विषयों में से एक में डिप्लोमा हो) इलेक्ट्रॉनिक्स, अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजी., इलेक्ट्रॉनिक्स (माइक्रोप्रोसेसर), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एविआॠनिक्स, इलेक्ट्राॠनिक्स (फाइबर आॠप्टिक्स),

इलेक्ट्रॉनिक्स (रोबोटिक्स), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजी., इलेक्ट्राॠनिक्स एंड टेलिकम्यूनिकेशन इंजी., इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजी., इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजी., इंस्ट्रूमेंटेशन इंजी./ टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजी., टेलिकम्यूनिकेशन इंजी./ टेक्नोलॉजी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर इंजी., कंप्यूटर साइंस एंड इंजी., कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी।

ग्रुप 'वाई' (नाॠन-टेक्निकल) ट्रेड

एलिजिबिलटी :

-न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय से 12वीं की परीक्षा पास हो।

-इस स्तर पर अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक प्राप्त हों।

-ऑटोमोबाइल टेक्निशियन, जीटीआई, आईएएफ (पी), आईएएफ (एस) और म्यूजिशियन ट्रेड वाले कैंडिडेट्स इस ग्रुप के लिए आवेदन ना करें।

ग्रुप 'वाई' (नॉन-टेक्निकल) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड

एलिजिबिलटी :

-न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश विषयों के साथ बारहवीं की परीक्षा पास होनी चाहिए।

-इस स्तर पर अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए।

ग्रुप 'एक्स एंड वाई' ट्रेड टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों के लिए एलिजिबिलटी :

न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों से 12वीं की परीक्षा पास की हो। इस स्तर पर इंग्लिश विषय में 50 फीसदी अंक प्राप्त हों।

आगे की स्लाइड्स में जानिए एज लिमिट और उससे संबंधित जानकारियां...

एज लिमिट

कैंडिडेट्स का जन्म 7 जुलाई 1997 और 20 दिसंबर 2000 के बीच हुआ हो।

ग्रुप 'एक्स' (टेक्निकल) और ग्रुप 'वाई' (नॉन-टेक्निकल) के लिए न्यूनतम एज लिमिट

-कद : 152.5 सेमी.।

-सीना : कद के अनुपात में हो और फुलने पर सीना अपने मूल आकार से पांच सेमी. तक बढ़ना चाहिए।

-वजन : कद और आयु के अनुपात में हो।

वेतनमान (ग्रुप के अनुसार)

-ग्रुप 'एक्स' (टेक्निकल) ट्रेड के लिए 26,685 रुपये सहित कई भत्ते मिलेंगे।

-ग्रुप 'वाई' (नॉन-टेक्निकल) ट्रेड के लिए 23,535 रुपये सहित कई भत्ते दिए जाएंगे।

सेलेक्शन प्रॉसेस

-एलिजिबिल कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स को अडेप्टेबिलिटी टेस्ट-1 देना होगा। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।

-रिटेन टेस्ट के आयोजन से पहले वेरिफिकेशन के लिए कैंडिडेट्स को अपने सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट्स और उनकी फोटो कॉपी प्रस्तुत करनी होगी।

-जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उनके सर्टिफिकेट्स का डिटेल्ड वेरिफिकेशन होगा। इस दिन मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स/ सर्टिफिकेट्स की ओरिजनल कॉपी लाना अनिवार्य है।

आगे की स्लाइड्स में जानिए एग्जाम का फॉरमैट...

ग्रुप के अनुसार एग्जाम का फॉरमैट

ग्रुप 'एक्स' (टेक्निकल) ट्रेड : इसमें इंग्लिश, फिजिक्स और मैथ्स सब्जेक्ट्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह एग्जाम इंटरमिडिएट लेवल के होंगे। परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।

ग्रुप 'वाई' (नॉन-टेक्निकल) ट्रेड : इसमें इंग्लिश और रीजनिंग एंड जनरल अवेयरनेस (आरएजीए) से जुड़े सवाल होंगे। इंग्लिश के सवाल 12वीं स्तर के होंगे। परीक्षा के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा।

ग्रुप 'एक्स एंड वाई' ट्रेड : इन दोनों ग्रुप के लिए एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 4 विषयों (इंग्लिश, फिजिक्स, मैथ्स और रीजनिंग एंड जनरल अवेयरनेस) से सवाल पूछे जाएंगे। इंग्लिश, फिजिक्स, मैथ्स के सवाल बारहवीं स्तर के होंगे। इस परीक्षा के लिए 85 मिनट का समय मिलेगा।

मुख्य सूचना : कैंडिडेट्स ग्रुप 'एक्स' या ग्रुप 'वाई' या दोनों ग्रुप पास कर सकते हैं। जो कैंडिडेट्स इंग्लिश, फिजिक्स और मैथ्स में पास होंगे, उनको ग्रुप 'एक्स' में सफल माने जाएंगे। वहीं, इंग्लिश और रीजनिंग एंड जनरल अवेयरनेस (आरएजीए) में पास होने वाले कैंडिडेट्स को ग्रुप 'वाई' में सफल माने जाएंगे। जबकि इन चारों सब्जेक्ट्स में पास होने पर ग्रुप 'एक्स' और ग्रुप 'वाई', दोनों में सफल माना जाएगा। ग्रुप 'एक्स' के लिए केवल इंजीनियरिंग डिप्लोमा कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते है।

आगे की स्लाइड्स में जानिए आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारियां...

एग्जाम सेंटर

अंबाला, नई दिल्ली, कानपुर, बैरकपुर (कोलकाता), जोधपुर, मुंबई, बेंगलुरु, तामब्रम (चेन्नई), भुवनेश्वर, बिहटा (पटना), गुवाहाटी, सिकंदराबाद, कोच्चि और भोपाल। कैंडिडेट्स अपनी प्राथमिकता के अनुसार कोई भी 3 परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन फॉर्म को भरने के लिए इस वेबसाइट www.airmenselection.gov.in के होमपेज पर दिए गए 'अप्लाई ऑनलाइन फॉर शेड्यूल टेस्ट क्लिक हियर' लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद फॉर्म को सब्मिट कर उसका कलर प्रिंटआउट निकालकर रखे। फिर प्रिंटआउट को मांगे गए दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी के साथ साधारण डाक से तय पते पर भेजें। प्रिंटआउट पर लिखे पता पर भेजें।

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट : 29 सितंबर 2016

फोन : 011-25699606

ऑनलाइन फॉर्म के प्रिंटआउट 13 अक्टूबर 2016 तक स्वीकार होंगे।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story