×

Indian Navy Recruitment 2021: राष्ट्रभक्ति की है भावना तो भारतीय नौसेना दे रहा मौका, 2,500 पदों पर निकली है वैकेंसी

Indian Navy Recruitment 2021: भारतीय नौसेना यानी इंडियन नेवी ने आर्टिफिसर अपरेंटिस के सीनियर सेकेंडरी रिक्रीट (SSR) पदों पर आवेदन मंगाए हैं।

aman
Written By amanPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 Oct 2021 4:19 PM GMT
indian navy recruitment 2021
X

इंडियन नेवी (फोटो- कांसेप्ट)

Indian Navy Recruitment 2021 : देश में ऐसे लाखों युवा हैं जो देश की सेवा करना चाहते हैं। लेकिन, उन्हें ये समझ नहीं आता कि अपने स्तर पर आखिर किस प्रकार वो राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। तो, ऐसे युवाओं के लिए भारतीय नौसेना सुनहरा अवसर दे रहा है। भारतीय नौसेना यानी इंडियन नेवी (indian navy online form 2021) ने आर्टिफिसर अपरेंटिस (Artificer Apprentice) के सीनियर सेकेंडरी रिक्रीट (SSR) पदों पर आवेदन मंगाए हैं।

यहां उम्मीदवारों को विशेष तौर पर ध्यान देना है कि इस पद पर केवल अविवाहित पुरुषों के ही आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। इस बैच की शुरुआत फरवरी 2022 से की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर, 2021 है। तो अगर आप भी भारतीय नौसेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं तो आज ही आवेदन कर सकते हैं।

ये है चयन प्रक्रिया

(indian navy bharti 2021-22)

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं के अंकों को आधार बनाया जाता है। फिर, 10,000 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को एक लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा देनी होगी।

जो भी उम्मीदवार सभी चरणों को पार कर लेगा, उसे पोस्टिंग दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से भारतीय नौसेना 2,500 रिक्त स्थानों को भरेगी। इनमें 2,000 पद आर्टिफिसर अप्रेंटिस के हैं, जबकि 500 पद सीनियर सेकेंडरी रिक्रीट (SSR) के लिए है।

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

भारतीय नौसेना की ओर से जारी इस भर्ती में आर्टिफिसर अप्रेंटिस यानी (AA) पदों के लिए आवेदक का 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ने 12वीं में जिन विषयों का चयन किया था, उनमें गणित और भौतिकी के साथ-साथ रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या कंप्यूटर में से किसी एक विषय का होना भी जरूरी है।

भर्ती में सीनियर सेकेंडरी रिक्रीट (SSR) के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 12वीं में गणित और भौतिकी के साथ विज्ञान, जीव विज्ञान या कंप्यूटर में से किसी एक विषय में पास होना आवश्यक है।

ये भी ध्यान रखें

भारतीय नौसेना के इन पदों (indian navy bharti 2021) पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 फरवरी, 2002 से 31 जनवरी, 2005 के बीच होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

पद का नाम : आर्टिफिसर अपरेंटिस (AA), सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR)

पद की संख्या : 2500

योग्यता : 10+2

आयु सीमा : 1 फरवरी 2002 से 31 जनवरी 2005 के बीच होनी चाहिए

वेतनमान : 5200/- से 14600/-(लेवल 3 से लेवल 8)प्रतिमाह

कार्यस्थल : आल इंडिया

आवेदन शुल्क : कोई शुल्क नहीं

आवेदन कैसे करें : ऑनलाइन

चयन प्रक्रिया : चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ :

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 16 अक्टूबर 2021

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 अक्टूबर 2021

(indian navy online form last date 2021)

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story