×

International Olympiad: भारत ने इंटरनेशनल ओलंपियाड में जीते 3 स्वर्ण समेत अन्य पदक

International Olympiad: पदक तालिका में भारत और सिंगापुर को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं ईरान की आधिकारिक टीम ने पांच स्वर्ण पदक और गेस्ट टीम ने 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 24 Aug 2022 2:38 PM GMT
international olympiad india won 3 gold medals and other medals in international olympiad imo olympiad india
X

International Olympiad (Social Media) 

Click the Play button to listen to article

International Olympiad: भारतीय टीम ने खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (IOAA) 2022 के 15वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में तीन स्वर्ण और दो रजत पदक के साथ जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता जॉर्जिया के कुटैसी में 14 से 21 अगस्त के बीच हुआ था। इस वर्ष के आईओएए में 37 मुख्य और 6 अतिथि टीमों के 209 छात्रों ने भाग लिया। इसके अलावा 6 देशों के 24 छात्रों ने ऑनलाइन मोड में भाग लिया। पदक तालिका में भारत और सिंगापुर को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं ईरान की आधिकारिक टीम ने पांच स्वर्ण पदक और गेस्ट टीम ने 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते।

चंडीगढ़ के राघव गोयल को मिला विशेष पुरस्कार

इस वर्ष आईओएए में कुल 28 स्वर्ण, 38 रजत और 55 कांस्य पदक प्रदान किए गए। भारत की टीम के राघव गोयल, जो चंडीगढ़ के रहने वाले हैं, ने सबसे चुनौतीपूर्ण सैद्धांतिक प्रश्न के समाधान के लिए एक विशेष पुरस्कार जीता। दरअसल टीम को एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड सेल द्वारा होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) में देश भर के शिक्षकों ने प्रशिक्षित किया गया था। प्रो. अनिकेत सुले, जो एचबीसीएसई के फैकल्टी मेंबर भी हैं, को इस वर्ष के आयोजन में पांच वर्ष के लिए आईओएए के अंतरराष्ट्रीय निकाय का अध्यक्ष चुना गया है। वह पिछले पांच वर्षों से IOAA के जनरल सचिव के रूप में कार्य किए हैं।

2002 और 2003 के ओवरऑल टॉपर थे- डॉ. तेंदुलकर

इस टीम के साथ दो लोग जिनमें प्रो. सरिता विग (भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम), प्रो. अजीत मोहन श्रीवास्तव (भौतिकी संस्थान, भुवनेश्वर) और दो वैज्ञानिक पर्यवेक्षक डॉ. श्रीहर्ष तेंदुलकर (टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई) और तेजस शाह (फादर एग्नेल मल्टीपर्पज स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, नवी मुंबई) शामिल थे। वहीं डॉ. तेंदुलकर को 2002 और 2003 में अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण पदक मिला था। बाद में वे ओवरऑल टॉपर भी बने।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story