×

UP : बेरोजगारों को मिलेगा फायदा, नए सेशन से ITI में बढ़ेंगी 11000 सीटें

By
Published on: 4 May 2016 12:11 PM GMT
UP : बेरोजगारों को मिलेगा फायदा, नए सेशन से ITI में बढ़ेंगी 11000 सीटें
X

लखनऊ : व्यावसायिक विभाग अधिक से अधिक लोगों को गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (आईटीआई) के कुछ लोकप्रिय ट्रेडों में युवकों को ट्रेनिंग देने के लिए सीटें बढ़ाने जा रहा है।

अगस्त से शुरू होने वाले आईटीआई के नए सेशन से विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेडों की करीब 11000 सीटें बढ़ जाएंगी। औद्योगिक क्षेत्रों में आईटीआई करने वाले युवकों की मांग लगातार बढ़ रही है।

सबसे अधिक इन ट्रेडों की मांग

-विशेषकर फिटर, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स से प्रशिक्षित युवकों की मांग बहुत अधिक है।

-व्यावसायिक विभाग ने दो साल में करीब 25560 सीटें बढ़ाने का फैसला किया था।

जून के अंत तक लेंगे फैसला

-2016-17 सेशन के लिए 16180 सीटें बढ़ाने का लक्ष्य था।

-कई तकनीकी दिक्कतों के चलते फिलहाल 11000 हजार सीटें बढ़ेंगी।

-इसमें से 5972 सीटें बढ़ाने की सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है।

-शेष 5028 सीटें बढ़ाने की औपचारिकता अभी पूरी होनी है।

-जून के अंत तक इस बारे में भी निर्णय ले लिया जाएगा।

सहायक निदेशक ने क्या कहा?

-सहायक निदेशक मयंक गंगवार ने बताया कि अगस्त से शुरू होने वाले आईटीआई के नए सत्र में सभी बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा।

-अगले सेशन 2017-18 में भी करीब 9380 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है।

क्या कहा व्यावसायिक शिक्षा सचिव ने?

व्यावसायिक शिक्षा सचिव भुवनेश कुमार ने बताया, औद्योगिक इकाइयों की मांग देखते हुए ही सीटें बढ़ाई जा रही हैं। इससे यूपी में बेरोजगार युवकों को विशेष फायदा होगा। साथ ही उन युवकों को भी आईटीआई से ट्रेेनिंग का अवसर मिलेगा, जो निजी संस्थानों से प्रशिक्षण लेने में असमर्थ हैं। जरूरत को देखते हुए और सीटें भी बढ़ाई जा सकती हैं।

इन ट्रेडों में बढ़ेंगी सीटें

फिटर : 1250

मैकेनिक (मोटर व्हीकल) : 800

मैकेनिक (डीजल इंजन) : 300

टर्नर : 325

वेल्डर : 775

मशीनिष्ट : 350

इलेक्ट्रॉनिक्स : 350

इलेक्ट्रिशियन : 300

अन्य ट्रेड : 972

महिलाओं की सीटों में भी इजाफा

-सहायक निदेशक ने बताया कि महिलाओं की रुचि को देखते हुए भी उनके पसंद की कुछ ट्रेडों की सीटें बढ़ेंगी।

-हालांकि महिलाओं की रुचि वाले ट्रेड कुछ ही आईटीआई में संचालित हो रहे हैं।

-इसलिए इन ट्रेडों को उन आईटीआई में शुरू किया जाएगा, जहां पर अभी तक इन ट्रेडों में प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा था।

-महिलाओं की रुचि वाले प्रमुख तीन ट्रेडों की सीटें बढ़ाई जाएंगी।

-इनमें बेसिक कॉस्मोलॉजी-200, फैशन टेक्नॉलाजी-250 और ड्रेस मेकिंग की 100 सीटें बढ़ेंगी।

-इस तरह से पुरुष महिलाओं से संबंधित ट्रेडों को मिलाकर कुल 5972 सीटें बढ़ जाएंगी।

Next Story