×

JEE Advanced 2022 Result: इस तिथि को जारी होंगे जेईई एडवांस 2022 के नतीजे

JEE Advanced 2022 Result: उम्मीदवार आईआईटी की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2022 का मेरिट लिस्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 10 Sep 2022 8:41 AM GMT
JEE Advanced 2022 Result will be declared jeeadv ac in from 11 sep
X

 JEE Advanced 2022 Result will be declared jeeadv ac in from 11 sep (Social Media) 

JEE Advanced 2022 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे जल्द ही जेईई एडवांस 2022 का परिणाम घोषित करेगा। परिणाम कल यानी 11 सितंबर को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार आईआईटी की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2022 का मेरिट लिस्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से IIT विज्ञान, वास्तुकला या इंजीनियरिंग में स्नातक, स्नातक-मास्टर डबल डिग्री, एकीकृत परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।

How to Download JEE Mains 2022 result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई एडवांस पंजीकरण (JEE 2022 registration) संख्या और जन्म तिथि सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
  • 'JEE Advanced 2022 result' सबमिट करे और रिजल्ट प्राप्त करें।
  • अब जेईई एडवांस 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करे और आगे के जरूरतों के लिए एक प्रिंट आउट लें।

इस तिथि से होगा JEE 2022 का सीट अलॉटमेंट

इस साल जेईई एडवांस 2022 के लिए कुल 1,56,089 उम्मीदवार शामिल हुए। ऐसा अनुमान है कि परिणाम की घोषणा के बाद 12 सितंबर से सीट आवंटन शुरू होगा। बता दें कि जेईई एडवांस के लिए आंसर की 3 सितंबर को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 3 सितंबर से 4 सितंबर तक आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।

JEE Advanced result date 2022

गौरतलब है कि फाइनल आंसर की 11 सितंबर को सुबह 10 बजे परिणाम के साथ ही जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल jeeadv.ac.in पर लॉग इन करके अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे। इस बार जेईई एडवांस परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 2.5 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया, हालांकि केवल 1.56 लाख छात्र ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। परीक्षा 124 शहरों के 577 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

इतने हजार सीटों पर होगा प्रवेश

आपको बता दें कि सभी 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में कुल 16,598 सीटें हैं, जो पिछले साल की तुलना में सीटों की संख्या में वृद्धि हुई है। साथ ही महिला उम्मीदवारों के लिए 1,567 अतिरिक्त सीटें आवंटित की गई हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story