×

JEE Main 2023 Admit Card: जल्द जारी होगा जेईई मेन एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main 2023 Admit Card: प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से जेईई मेन्स 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 18 Jan 2023 11:35 AM GMT
JEE Main 2023 Admit Card
X

JEE Main 2023 Admit Card (Social Media)

JEE Main 2023 Admit Card: हाल के अपडेट के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक जेईई (JEE) मेन जनवरी सेशन के लिए परीक्षा आयोजित करेगी। उन सभी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे जिन्होने JEE Main के लिए अप्लाई किया है। ऐसा उम्मीद है कि जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 इस सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, एडमिट कार्ड के तारीख का बारे में अभी आधिकारिक तौर से पुष्टि नहीं की गई है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से जेईई मेन्स 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कैंडिडेट को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। साथ ही इससे पहले एनटीए जेईई मेन की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा।

इस डेट के पहले जारी होगा हॉल टिकट

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, हालांकि यह अधिसूचित किया गया है कि फर्स्ट सेशन के लिए जेईई मेन 2023 का एडमिट कार्ड जनवरी के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनटीए 20 जनवरी को पहले सेशन के लिए जेईई मेन हॉल टिकट 2023 जारी करने की उम्मीद है। हालांकि, हॉल टिकट के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है। साथ ही, एनटीए द्वारा जेईई मेन्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

JEE Main 2023 Session 1 के लिए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • कैंडिडेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in 2023 पर जाएं
  • अब JEE Main 2023 Session 1 लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई मेन्स आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • एनटीए जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड सबमिट करे और डाउनलोड करें

इतने शिफ्ट में आयोजित होगा एग्जाम

जेईई मेन 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) एग्जाम है जो चरणों में आयोजित की जाएगी। फर्स्ट शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि सेकेंड शिफ्ट 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। पेपर फर्स्ट 90 अंकों का होगा जो 3 सेक्शन में विभाजित होगा। फिजिक्स-30, मैथ्स-30 और केमिस्ट्री-30। जबकि, बी.आर्क और बी-प्लानिंग के लिए पेपर II में क्रमशः 82 और 105 अंक हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story