×

JEE Main 2024 सेंशन 1 आंसर-की jeemain.nta.ac.in पर जारी, इस तरह करे चेक

JEE Main 2024 Session 1 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज, 12 फरवरी 2024 को जेईई मेन 2024 सेशन 1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 12 Feb 2024 11:05 AM GMT
JEE Main 2024 सेंशन 1 आंसर-की jeemain.nta.ac.in पर जारी, इस तरह करे चेक
X

JEE Main 2024 Session 1 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज, 12 फरवरी 2024 को जेईई मेन 2024 सेशन 1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक देश भर में आयोजित की गई थी। सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट भी आज जारी किया जाना है। फाइनल आंसर-की अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर व जन्म तिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।

एनटीएए ने फाइनल आंसर-की से 6 प्रश्न हटा दिए गए है। गणित से तीन व भौतिकी से तीन प्रश्न हटाए गए है। जेईई मेन 2024 सेशन 1 के लिए प्रोविजनल आंसर-की 6 फरवरी को जारी की गई थी व इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 9 फरवरी तक का समय दिया गया था। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई है। सेंशन 1 परीक्षा के परिणाम भी आज जारी कर दिए जाएंगे। रिजल्ट के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी किया जाएगा। इसके साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी किया जाएगा।

बता दें कि परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित 544 केंद्रों पर किया गया था व एग्जाम में करीब 11 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। तो वहीं देश के बाहर 21 शहरों में भी परीक्षा आयोजित की गई थी। जेईई मेन स्कोर के आधार पर एनआईटी व राज्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। जेईई मेन 2024 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एप्लीकेशन फॉर्म 2 मार्च तक जमा किए जा सकते है। एग्जाम अप्रैल 2024 में होगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीए जेईई की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

ऐसे चेक करे जेईई सेंशन 1 आंसर-की-

  • जेईई मेन 2024 सेशन 1 फाइनल आंसर-की चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज ओपन हो जाने पर आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लाॅगिन डिटेल दर्ज करें।
  • फिर फाइनल आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अंत में इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।

साभार- Apna Bharat

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story