×

JEE Main Admit Card 2022: जेईई मेन एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, 23 जून से है जेईई मेन एग्जाम

जेईई मेन सेशन- 1 की परीक्षा 23 जून 2022 से आयोजित होगी। इंटिमेशन स्लिप को चेक करने के लिए कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।

aman
Written By aman
Published on: 16 Jun 2022 10:51 AM GMT
jee main admit card 2022 jee main admit card likely to be released today jee main exam from june 23
X

JEE Main Admit Card 2022 (File Photo) 

JEE Main Admit Card 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) या NTA ने जेईई मेन 2022 (JEE Main 2022) परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप (Exam City Intimation Slip) जारी की है। हालांकि, अभी तक एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card 2022) जारी नहीं हुई है। बता दें कि, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कभी बी जारी हो सकते हैं।

बता दें, कि जेईई मेन सेशन- 1 (JEE Main Session- 1) की परीक्षा 23 जून 2022 से आयोजित होगी। इंटिमेशन स्लिप को चेक करने के लिए कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। यहां से उन्हें संबंधित जानकारी मिल जाएगी।

जेईई मेन परीक्षा 2022 की ये है तारीख (JEE Main 2022 Date)?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जेईई मेन 2022 (JEE Main 2022) परीक्षा इसी महीने की 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून को होगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Main) 2022, सत्र- 1 (Session- 1), (जून 2022) को देशभर के 501 शहरों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों (Exam Centers) और देश के बाहर के 22 शहरों में आयोजित की जा रही है।

अभ्यर्थी ध्यान दें

जेईई मेन परीक्षा 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इस बात का विशेष ख्याल रखें कि जेईई (मुख्य)- 2022, सत्र-1, के लिए इंटिमेशन स्लिप प्रवेश पत्र नहीं है। बता दें कि, यह कैंडिडेट की सुविधा के लिए उस शहर के आवंटन की जानकारी है, जहां उन्हें परीक्षा देनी है। जेईई मेन 2022 परीक्षा (JEE Main 2022 Exam) के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।

इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में दिक्कत, तो यहां करें संपर्क ?

किसी अभ्यर्थी को अगर जेईई (मुख्य)–2022, सत्र-1 लिए जारी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में दिक्कत पेश आ रही है, तो वह 011-40759000 नंबर पर संपर्क कर सकता है। साथ ही, jeemain@nta.ac.in ईमेल आईडी भी जारी की गई है, जिसके माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story