×

JEE Main Session 1 Topper 2022: जेईई मेन रिजल्ट जारी, 14 स्टूडेंट्स को मिला 100% स्कोर

JEE Main Result 2022 : NTA ने जेईई मेन रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। जेईई मेन के रिजल्ट की कट ऑफ जारी हुई है। बिहार के आदित्य अजेय टॉपर बने हैं।

aman
Written By aman
Published on: 11 July 2022 1:45 PM GMT (Updated on: 11 July 2022 2:11 PM GMT)
jee main result 2022 nta jee mains result declared toppers cut off bihar aditya ajay topper
X

JEE Main Result 2022

JEE Main Result 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को जेईई मेन रिजल्ट 2022 (JEE Main Result 2022) जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। बता दें कि, कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है।

बता दें कि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2022 (JEE Main Result 2022) के बीई (BE) और बीटेक पेपर (B.tech paper) का रिजल्ट जारी किया है। बी आर्क (B arch) के पेपर का रिजल्ट (Result) अभी बाकी हैं। इस बार पेपर- 1 (BE/BTech) के लिए कुल 8,72,432 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया कराया था। NTA ने स्कोरकार्ड डाउनलोड (scorecard download) करने के तीन लिंक जारी किए हैं।

ये हैं टॉपर्स (JEE Main 2022 Toppers)

इस परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर 14 कैंडिडेट ने हासिल किया है। जिनमें सबसे ज्यादा 4 कैंडिडेट तेलंगाना राज्य से हैं। उसके बाद का नंबर आता है। आंध्र प्रदेश के 3 उम्मीदवारों ने टॉप स्कोर हासिल किया है। फिर, हरियाणा, झारखंड, पंजाब, असम, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के 1-1 छात्र को 100 एनटीए स्कोर मिला है।

JEE Main 2022 Topper List: इन 14 स्टूडेंट्स जेईई मेन में बने टॉपर :

1. जस्ति यशवंत वी वी एस, तेलंगाना

2. सार्थक माहेश्वरी, हरियाणा

3. अनिकेत चट्टोपाध्याय ,तेलंगाना

4 . धीरज कुरुकुंडा, तेलंगाना

5. कोय्याना सुहास, आंध्र प्रदेश

6. कुशाग्र श्रीवास्तव, झारखण्ड

7. मृणाल गर्ग, पंजाब

8. स्नेहा पारीक, असम

9. नव्या, राजस्थान

10. पेनिकलापति रवि किशोर, आंध्र प्रदेश

11. पोलिशेट्टी कार्तिकेय . आंध्र प्रदेश

12 बोया हरेन सात्विक, कर्नाटक

13. सुमित्रा गर्ग उत्तर प्रदेश

14 . रूपेश बियानी, तेलंगाना

23 से 29 जून 2022 के बीच हुई थी परीक्षा

जेईई मेन 2022 (JEE Main 2022) सेशन 1, पेपर 1 (बीई / बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्च / बीप्लानिंग) की परीक्षा 23 जून से 29 जून 2022 के बीच हुई थी। यह एग्जाम देशभर के 501 शहरों तथा देश के बाहर 22 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि, जेईई मेन में दो पेपर शामिल होते हैं। जेईई मेन का पेपर-1 एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) व अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI) तथा केंद्रीय विवि (central university) और राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित, मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम बीई व बीटेक में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।

कौन है बिहार से टॉपर?

बता दें कि, जेईई मेन परीक्षा में आदित्य अजय (Aditya Ajay) ने टॉप किया है। आदित्य बिहार के पूर्वी चंपारण के निवासी हैं। उनके पिता अजय कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। आदित्य अजय ने अपनी स्कूली शिक्षा चकिया स्थित लबाना स्कूल से की है। आदित्य ने 12वीं क्लास की पढ़ाई रामकृष्ण, विद्यापीठ देवघर (Ramkrishna Vidyapith, Deoghar) से की है। आदित्य अजय ने 10वीं और 12वीं में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने जेईई मेन परीक्षा की तैयारी राजस्थान के कोटा शहर में रह कर की थी। कोरोना महामारी (corona pandemic) की वजह से साल 2020 से ही वो इस परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन मोड में कर रहे थे। आज उन्होंने बताया कि उन्होंने जेईई मेन के सत्र 2 की परीक्षा के लिए भी आवेदन किया है।

आदित्य का सपना

मीडिया से बात करते हुए आदित्य अजय ने बताया कि उनका सपना आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) में कम्प्यूर साइंस (Computer Science) लेकर पढ़ना है। हालांकि, आदित्य अभी जेईई के दूसरे सेशन की परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके अलावा, आदित्य जेईई एडवांस के लिए भी फोकस्ड हैं। इस बार की खास बात ये है कि, बिहार से सैकड़ों छात्रों ने इस बार परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

बिहार से रिकॉर्ड 80 हजार स्टूडेंट परीक्षा में शामिल

इस साल जेईई मेन एग्जाम में बिहार से करीब 80 हजार छात्र शामिल हुए थे। जबकि, देश में जेईई मेन की सेशन- 1 परीक्षा में कुल 8,72,432 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें 7,69,589 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। ज्ञात हो कि, इस परीक्षा में 2,21,719 लड़कियों ने भागीदारी निभायी थी। जबकि, परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों की संख्या करीब 5,47,867 थी।

बता दें कि इस बार जेईई मेन एग्जाम परीक्षा केंद्रों पर करीब 29,000 जैमर लगाए गए थे। जेईई मेन 2022 सेशन- 2 के रजिस्ट्रेशन अब समाप्त हो चुके हैं। परीक्षा का आयोजन इसी महीने किया जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story